'तारक मेहता' शो में दिखी एक्ट्रेस नेहल वडोलिया बोल्ड एक्ट्रेसेज में शुमार हैं. गंदी बात 3 जैसे शोज में वो अपने हुस्न के जलवे बिखेर चुकी हैं.
नेहल एक्ट्रेस होने के साथ बतौर इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर भी काम कर रही हैं. एक पॉडकास्ट में नेहल का कहना है कि वो काम की तलाश में हैं.
नेहल ने बताया कि बोल्ड इंडस्ट्री से होने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा. उन्हें टीवी पर काम नहीं मिल रहा है. ये बात उन्हें दुख देती है.
नेहल ने पॉडकास्ट में कहा- मैं पिछले 4 साल से TV में काम नहीं कर रही हूं. उसके बहुत सारे कारण हैं.
''अगर आप बोल्ड इंडस्ट्री में हो, या फिर कोई भी इंडस्ट्री हो. टीवी में भी अगर आपने एक किरदार कर दिया है तो काफी टाइम का गैप लेना पड़ता है.''
''मूवीज में भी अगर कोई एक्टर एक्शन, एक्शन के रोल करेगा. अगर उसकी बैक टू बैक मूवीज आएंगी, फिर कोई उसके सेम कैरेक्टर वाला काम नहीं देखेगा.''
''लोग चाहेंगे कि वो कुछ और करे. हम भी ऐसा ही चाहते हैं, कुछ और करें. लेकिन कुछ और करने के चक्कर में कुछ और ही हो गया.''
ये सब बोलते हुए नेहल रोने लगीं. उनके आंसुओं ने थमने का नाम नहीं लिया. नेहल ने ये भी कहा कि उन्हें मर्दों से नफरत है. प्यार में उनका दिल टूटा है.
नेहल अपनी बोल्ड इमेज के लिए फेमस हैं. इंस्टा पर उनकी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज वायरल रहते हैं. उनके 659K फॉलोअर्स हैं.
All Photos: Instagram @nehal_nv8