90s के सुपरस्टार रहे गोविंदा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अब पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. जबसे उनके अफेयर की चर्चा होने लगी है, तबसे हर कोई हैरान है.
गोविंदा को लेकर ऐसी अफवाह उड़ी थी कि वो किसी एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए हैं. पत्नी सुनीता आहूजा ने भी इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि अगर ये सच हुआ, तो वो गोविंदा को कभी माफ नहीं करेंगी.
इसके अलावा सुनीता ने एक इंटरव्यू में ऐसा भी कहा था कि गोविंदा के साथ जो एक्ट्रेस है, वो सिर्फ उनके पैसों के लिए है. हालांकि एक्टर ने अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों को झूठा बताया है.
गोविंदा ने साफ कर दिया है कि उनका किसी से कोई अफेयर नहीं है. वो आज भी सुनीता से प्यार करते हैं, ये सबकुछ उनकी छवि बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है. इन चीजों से उनके परिवार पर बुरा असर पड़ा है.
अब सुनीता का एक और क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वो पति गोविंदा संग चल रही अपनी खटपट पर कुछ कमेंट कर रही हैं. उनका कहना है कि बीवी-बच्चों के अलावा अंत में कोई किसी का सगा नहीं होता.
उषा ककाड़े को दिए एक पुराने इंटरव्यू में सुनीता ने पति गोविंदा पर कहा- मुझे भगवान पर बहुत विश्वास है, मेरे गणपति बाप्पा, माता रानी और भोलेनाथ पर बहुत यकीन है. एक फेज होता है, ये भी निकल जाता है.
'बीवी-बच्चों के अलावा अंत में कोई किसी का साथ नहीं देता. जो भी आपके साथ है, वो पैसों के लिए है. सबको बुद्धि होनी चाहिए. पैसा खत्म, तो सबकुछ खत्म. बीवी-बच्चों का कोई स्वार्थ नहीं है. हम मरते दम तक रहेंगे.'
सुनीता ने अंत में हंसते हुए कहा- उसको (गोविंदा) ये बात समझ में आनी चाहिए. चलो अभी बुद्धि हवा में चल रही है, बाद में कभी ना कभी हवा बंद तो होगी.
All Photos: Instagram @officialsunitaahuja