Advertisement

बॉलीवुड

खान परिवार की एक्स-बहू ने भरी उड़ान! अपने दम पर बना रहीं सपनों का आशियाना, दिखाई झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST
  • 1/9

बॉलीवुड वाइव्स वर्सेज फैबुलस लाइफ फेम सीमा सजदेह की खान परिवार की छोटी बहू हुआ करती थीं. लेकिन फिर 24 साल की शादी को तोड़कर वो सोहेल खान से अलग हो गईं. 
 

  • 2/9

अब वो अपनी लाइफ में मूव-ऑन कर चुकी हैं, वो अलग घर में रहती हैं और अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत भी कर चुकी हैं. सीमा अपने लिए नया घर बनवा रही हैं. 

  • 3/9

इस नए घर में वो छोटे बेटे योहान के साथ रहेंगी, जो जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है. वहीं बड़ा बेटा निर्वान अकेले 1BHK में रहता है. वो रोज उससे मिलने जाती हैं.

Advertisement
  • 4/9

सीमा ने अपने अंडर-कंस्ट्रक्शन घर की झलक दिखाई और बताया कि इसे सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान (शाहरुख खान की पत्नी) डिजाइन कर रही हैं. 

  • 5/9

सीमा ने कहा कि दो महीने में मेरा ताज महल बनकर तैयार हो जाएगा. योहान को ब्लैक कलर का रूम चाहिए था, जो कि उसे नहीं मिलेगा. मैं इसे नेवी ब्लू में कलर कराऊंगी. 

  • 6/9

इसी के साथ सीमा ने आधे तैयार हुआ किचन दिखाया और बोलीं- मुझे कुकिंग बहुत पसंद है, मैं हमेशा से बड़ा एरिया चाहती थी, फाइनली वो बनेगा. मैं आपको चटपटे डायट रेसिपी बताने वाली हूं.

Advertisement
  • 7/9

सीमा ने इसके बाद लिविंग रूम से होते हुए बालकनी दिखाया, जहां से मुंबई की झलक मिलती है. वो बोलीं- मेरा शुरू से सपना था कि मैं स्क्रैच से अपना खुद का घर बनवाऊं.

  • 8/9

व्लॉग में सीमा हर डिजाइन पर बारिकी से नजर फेरते हुए, क्या बदलाव लाना है इस बारे में बताती दिखीं. नए घर की एक्साइटमेंट और खुशी उनके चेहरे से खूब झलक रही थी. 

  • 9/9

सोहेल से अलग होने के बाद सीमा जिंदगी को अपने तरीके से जी रही हैं. वो अपने पहले बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन विक्रम आहूजा को डेट कर रही हैं. और अब वो अपने नए घर में शिफ्ट होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.

 

Photos: YT Screengrabs

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement