जानी मानी प्लेबैक सिंगर शाल्मली खोलगडे ने 2021 में फरहान शेख संग इंटरफेथ मैरिज की थी. फरहान पेशे से मिक्सिंग और मास्टरिंग इंजीनियर हैं.
शाल्मली ने ह्यूमन ऑफ बॉम्बे संग पॉडकास्ट में फरहान संग अपनी लव स्टोरी पर रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कैसे पेरेंट्स इस रिश्ते के लिए माने थे.
सिंगर ने कहा कि उनकी शादी को 6 साल हो गए हैं. दोनों लॉकडाउन में एक साल साथ रहे थे. फरहान और उनके परिवार को कभी उनके हिंदू होने से दिक्कत नहीं हुई.
वो कहती हैं- मुझे ऐसे किसी इंसान से प्यार हुआ जो मुस्लिम था. बस हमारी स्टोरी इतनी ही सिंपल है. वो देखना चाहते थे फरहान कैसा इंसान है.
''मेरी फैमिली को फरहान से कोई दिक्कत नहीं थी. उनके बस दो सवाल थे. उन्होंने पूछा- एक दूसरे से प्यार तो करते हो, लेकिन क्या तुम दोनों को बच्चे चाहिए?''
''मैंने कहा- मुझे और फरहान को बच्चे नहीं चाहिए. मां ने कहा दोनों को बच्चों को लेकर सेम पेज पर रहना होगा.''
''समय के साथ अपने पार्टनर की विश को चेक करना होगा. उससे बात करनी होगी. कहीं उसका मन बदले या फिर तुम्हारा मन बदल गया हो.''
मां ने दूसरा सवाल पूछा- सेक्स लाइफ कैसी है? मैं मां का ये सवाल सुनकर हैरान थी. इसका जवाब देने से बच रही थी. मां ने कहा कि तुम्हें अपनी खुशी देखनी होगी.
शाल्मली के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई भाषाओं में हिट गाने गाए हैं. बचपन में वो सिंगिंग सीखने लगी थीं.
उनकी मां इंडियन क्लासिकल सिंगर और थियेटर पर्सनैलिटी हैं. उन्होंने शाल्मली को म्यूजिक की तालीम दी. शाल्मली ने इश्कजादे से सॉन्ग परेशान से बॉलीवुड करियर शुरू किया था.
उनके हिट गानों में दारू देसी, अगा बाई, पलम पिचकारी, बेशर्मी की हाईट, बेबी को बेस पसंद है, नाच मेरी जान शामिल है.
All Photos: Instagram @shalmiaow