अजय देवगन की फेमस फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' के अगले पार्ट यानी 'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. बेबी के आने की खुशी दोनों को ही बहुत है.
All Photos: Instagram/@shivaleekaoberoi
दिसंबर 2025 में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा करते हुए फैंस को खुशखबरी दी थी. उन्होंने पति अभिषेक संग रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए बताया था कि उनकी दुनिया में एक छोटा-सा हिस्सा और जुड़ रहा है, जो उनकी लव स्टोरी को नया ट्विस्ट देगा.
अब शिवालिका ओबेरॉय ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट को फैंस संग शेयर कर दिया है. इसमें उन्हें व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहने पति अभिषेक पाठक संग ट्विन करते देखा जा सकता है. अपने बालों को लहराती और बेबी बंप फ्लॉन्ट करती एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो देखने लायक है.
पति के अगले प्रोजेक्ट की डिटेल्स देते हुए शिवालिका ओबेरॉय ने एक चटपटा कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा, 'इसे को-प्रोडक्टशन कहा जाना चाहिए. वो थ्रिलर बनाने में बिजी हैं और मैं बेबी.'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'डील की गई थीं. उन्होंने कहा कि वो मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान दृश्यम 3 शूट करेंगे. फिर हम जितने मैटरनिटी फोटोज मैं चाहूं, उतने खींचेंगे. दोनों प्रोडक्शन स्मूदली चल रहे हैं.'
इसी पोस्ट में शिवालिका ओबेरॉय ने फोटोग्राफर अनामिका को उनके काम के लिए शुक्रिया भी कहा. फैंस और सेलेब्स से शिवालिका और अभिषेक को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं. दोनों की बलाएं भी ली जा रही हैं.
शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक की मुलाकात फिल्म 'खुदा हाफिज' के सेट पर हुई थी. एक्ट्रेस ने इस फिल्म में लीड हीरोइन का रोल निभाया था और अभिषेक पिक्चर के प्रोड्यूसर थे. विद्युत जामवाल फिल्म में हीरो के रोल में थे. इसे काफी पसंद किया गया था.
फिल्म के सेट पर मुलाकात के बाद अभिषेक और शिवालिका को प्यार हुआ. दोनों ने कुछ साल डेट करने के बाद 9 फरवरी 2023 को शादी कर ली थी. अब दोनों पेरेंट्स बनने का इंतजार कर रहे हैं.