Advertisement

बॉलीवुड

दिन में 2 पिज्जा-3 ब्राउनी खाती थीं सारा अली खान, मोटापे की झेली मार, फिर ट्रांसफॉर्मेशन से चौंकाया

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST
  • 1/8

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बीते कुछ दिनों से फिल्म पति पत्नी और वो दो की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म को ऑडियंस से अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आयुष्मान खुराना संग उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है. 

  • 2/8

सारा बीते दिनों अपनी फिल्म को प्रमोट करती हुईं नजर आ रही थीं. हाल ही में कर्ली टेल्स संग बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने न्यूयॉर्क के दिनों को याद किया, जब वो PCOS से जूझ रही थीं.

  • 3/8

सारा अली खान का बॉलीवुड में डेब्यू से पहले काफी वजन बढ़ा हुआ था. PCOS के कारण उन्हें अपना वजन कंट्रोल करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. लेकिन अपनी लगन और मेहनत से उन्होंने इस मुश्किल काम को आसान किया.

Advertisement
  • 4/8

मगर जब वो न्यूयॉर्क में कॉलेज की पढ़ाई करती थीं, तब वो बिना सोचे-समझे खाया करती थीं. सारा हर रोज पिज्जा-ब्राउनी जैसे फास्ट फूड खाती थीं, जिससे उनका वजन हर रोज बढ़ता रहता था.

  • 5/8

सारा ने कहा- मैं न्यूयॉर्क में पढ़ाई किया करती थी. वहां एक लार्ज पिज्जा, दो मिडियम पिज्जा से ज्यादा महंगे मिलते थे. क्योंकि वहां एक ऑफर हुआ करता था कि अगर आप एक मिडियम पिज्जा लेते हो, तो आपको दूसरा वाला 50% ऑफ पर मिलेगा. मगर मैं ये नहीं सोच पाती थी कि इसका मतलब मेरा भी 50% वजन बढ़ेगा. 
 

  • 6/8

एक्ट्रेस ने मजाक में बताया कि उन्होंने तब सही तरीके से गणित नहीं लगाया था. आगे सारा ने ये भी खुलासा किया कि वो कॉलेज में तीन चॉकलेट चिप ब्राउनी भी खाती थीं. वो कैफेटेरिया से क्लास तक पहुंचते समय तीन ब्राउनी खा जाती थीं. 

Advertisement
  • 7/8

सारा ने अपने इस फेज को माइंडलेस इटिंग बताया और ये भी कहा कि वो अपने ऊपर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया करती थीं. मगर जब फिल्मों में डेब्यू की बात आई, तो उन्होंने सबकुछ बदल लिया.

  • 8/8

सारा का वजन एक समय पर 96 किलो था. अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ से पहले, उन्होंने कड़ी मेहनत और वर्कआउट करके अपना वजन 51-53 किलो किया. एक्ट्रेस ने कुछ महीनों में अपना 45 किलो वजन घटाया था, जो वाकई हैरान करने वाला वेट-लॉस ट्रांसफॉर्मेशन था.

All Photos: Instagram @saraalikhan

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement