रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम हाल ही में पेरेंट क्लब में शामिल हुए हैं. एक्ट्रेस ने 10 मार्च को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया.
कपल ने अनाउंस किया कि लाडली का नाम न्योमिका रखा है. 'न्योमिका' नाम का मतलब 'दिव्य अनुग्रह' (Divine Grace), स्वतंत्रता और अंतहीन प्यार से जोड़ा जा रहा है.
अब लिन ने अपने पोस्ट-पार्टम फेज की झलक दिखाई है. जहां वो अपनी बेबी गर्ल को संभालती दिखीं. साथ ही बेटी की दूध की बोतल भी दिखाई.
लिन ने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा- बीते कुछ दिनों से जिंदगी ऐसी बीत रही है. एक्ट्रेस ने लिटिल एंजेल की झलक तो दिखाई लेकिन चेहरा छुपाए रखा.
लिन ने तस्वीरों के जरिए साथ ही बताया कि वो डिलीवरी के बाद क्या कुछ कर रही हैं. वो अपने खाने पीने के साथ बेबी का भी पूरा ख्याल रख रही हैं.
लिन ने इसी के साथ उस दिन की भी झलक दिखाई जब वो अपनी न्योमिका को लेकर पहली बार घर आई थीं, और गृह प्रवेश किया था.
नन्ही बेटी को गोद में लिए लिन ने कलश गिराकर अंदर कदम रखा था. अपने परिवार संग एंजॉय किया था.
सभी ने रणदीप की लाडली को आशीर्वाद दिया और प्यार बरसाया था. लिन ने दिखाया कि परिवार के दिए शगुन की भी झलक दिखाई.