Advertisement

बॉलीवुड

राघव चड्ढा-परिणीति की 'विंटेज' कोठी, एंटीक आइटम-प्लांट्स से सजाया, गैराज को तोड़कर बनाया ऑफिस

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST
  • 1/11

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की गिनती मोस्ट एडोरेबल कपल्स में की जाती हैं. एक फिल्मी दुनिया और दूसरा पॉलिटिक्स से है, दोनों की जोड़ी खूब जचती है.


Photo: Instagram @parineetichopra
 

  • 2/11

शादी के बाद परिणीति राघव चड्ढा के दिल्ली में न्यू राजेंद्र नगर में स्थित आलीशान घर में शिफ्ट हुईं. उनका ये घर ट्रेडिशन और पर्सनल मेमोरीज का मिक्स है.
 

Photo: Instagram @parineetichopra
 

  • 3/11

यहां बेटे नीर के जन्म के बाद कपल ने प्यारी सी नर्सरी बनाई है. उनके घर में इंडियन कल्चर की झलक दिखती है. ट्रैडिशनल पेंटिंग्स, हैंडक्राफ्ट आइटम और कल्चरल डेकोर उनके घर को कॉम्पिलिमेंट करते हैं.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 4/11

राघव के घर में दिखने वाला सारा एंटीक आइटम उनके पिता ने सालों से कलेक्ट किया हुआ है. वो इंडियन हैरिटेज और एंटीक आइटम्स के शौकीन हैं. 
 

Photo: Screengrab
 

  • 5/11

घर में रखा एलिफेंट, लॉयन स्टैच्यू, ग्रीन कलर का टेबल-चेयर सेट राघव के पिता की कलेक्शन है. एक बड़ा सा डाइनिंग टेबल लगा है, जो विंटेज वाइब देता है.
 

Photo: Screengrab
 

  • 6/11

राघव ने गैराज को रनोवेट कर एक कोजी सा ऑफिस बनाया हुआ है. जहां ढेर सारी CA की स्टडी के लिए खरीदी गई बुक्स रखी हैं. एक हैंडमेड गांधी की मूर्ति रखी है जिसे उनके एक फैन ने गिफ्ट किया था.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 7/11

उनका पूरा घर इंडोर और आउटडोर प्लांट्स से भरा हुआ है. बंगले में ज्यादातर व्हाइट थीम देखने को मिलती है. जो इस घर को पीसफुल वाइब देता है.
 

Photo: Instagram @parineetichopra
 

  • 8/11

परिणीति-राघव के घर में एंट्री गेट के बाहर विंटेज झूला और रॉकिंग चेयर रखे हैं. राघव ने कर्ली टेल्स संग बातचीत में बताया था कि इस झूले पर परिणीति सबसे ज्यादा बैठती हैं.
 

Photo: Screengrab
 

  • 9/11

राघव का घर एस्थेटिक फर्नीचर और प्लांट्स से सजा हुआ दिखा. जो इसे यूनीक और वॉर्म प्लेस बनाते हैं. लैविश और स्पेशियस घर में एक बड़ा सा सुंदर हरा-भरा गार्डन है. जहां अक्सर चाय की चुस्की ली जाती है. 
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 10/11

परिणीति ने बताया कि वो बेटे नीर की नर्सरी को क्लासिक और विंटेज लुक देना चाहती थीं. ट्रांसपेरेंट पर्दे लगाए हैं ताकि नेचर दिखे. सूदिंग कलर्स को प्रेफर किया गया है. विंटेज कार पेंटिग्स लगी हैं.
 

Photo: Instagram @parineetichopra
 

  • 11/11

परिणीति ने बताया कि बेटे का रूम उनके घर का दिल है. रूम का कॉन्सेप्ट, थीम और डिजाइन सब परिणीति ने प्लान किया. कपल ने मिलकर बच्चे की नर्सरी के लिए एस्थेटिक्स कलर्स, आइटम और लुक को डिजाइन किया.
 

Photo: Instagram @parineetichopra
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement