Advertisement

बॉलीवुड

OTT Release This Week: OTT पर मचा धमाल, इस हफ्ते देखें ये सीरीज और फिल्में

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST
  • 1/9

फ्राइडे आ गया है और वीकेंड के प्लान बनने शुरू हो गए हैं. ऐसे में अगर आपका मन चिलचिलाती गर्मी में बाहर जाने के बजाए घर पर आराम करके कुछ देखने का है, तो हम आपके लिए इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट ले आए हैं.

  • 2/9

धुरंधर रॉ एंड अनदेखा

हिट फिल्म 'धुरंधर' का रॉ और अनसेंसर्ड वर्जन रिलीज कर दिया गया है. रणवीर सिंह इस फिल्म में भारतीय जासूस हमजा के रोल में नजर आए थे, जो पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड को तबाह करने के मिशन पर निकलता हैं. पिक्चर के पर्दे के पीछे की दास्तान आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

  • 3/9

प्रोपेलर वन-वे नाइट कोच

हॉलीवुड लेजेंड जॉन ट्रावोल्टा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'प्रोपेलर वन-वे नाइट कोच' ओटीटी पर आ गई है. इसे उन्होंने खुद लिखा, डायरेक्ट किया, प्रोड्यूस और नैरेट भी किया है. यह फिल्म उनकी 1997 की बच्चों की किताब पर आधारित है. पिक्चर की कहानी स्वर्ण युग के एविएशन के समय की है. एक छोटा लड़का जेफ (क्लार्क शॉटवेल), प्लेन का बहुत बड़ा शौकीन है. वो अपनी माण (केली एविस्टन-क्विनेट) के साथ हॉलीवुड जाने के लिए एक क्रॉस-कंट्री फ्लाइट पर लेता है. उसकी ये साधारण उड़ान धीरे-धीरे जिंदगी बदल देने वाले यादगार सफर में बदल जाती है. इस पिक्चर को आप एपल टीवी पर देख सकते हैं.

Advertisement
  • 4/9

कजिन्स एंड कल्याणम्स

'कजिन्स एंड कल्याणम्स', केरल के छह कजिन्स की 26 साल लंबी दिलचस्प कहानी है. इसमें सात शादियां और एक खूबसूरत लव स्टोरी दिखाई गई है. परिवार, रिश्तों, शादी के चक्‍कर और भरपूर हंसी-मजाक से भरी यह मलयालम रोमांटिक कॉमेडी सीरीज जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है. इसके नए एपिसोड हर शुक्रवार को स्ट्रीम हो रहे हैं.

  • 5/9

स्पाइडर-नोयर

निकोलस केज स्टारर सुपरहीरो सीरीज 'स्पाइडर-नोयर' रिलीज हो चुकी है. 1930 के दशक की इस कहानी में न्यूयॉर्क के प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बेन रेली, जो पुराने स्पाइडरमैन का अवतार है, जो दिखाया गया है. माफिया, मॉन्स्टर और एक रहस्यमयी महिला के साथ नोयर स्टाइल में एक्शन, मिस्ट्री और ड्रामा इसमें नजर आता है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

  • 6/9

कारा

धनुष स्टारर तमिल एक्शन-ड्रामा कारा नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है. इसमें एक चोर सीधा रास्ता अपनाना चाहता है, लेकिन लालची बैंक और कर्ज के चंगुल में फंसे पिता को बचाने के लिए फिर अपराध की दुनिया में लौटता है. उसके पीछे एक सख्त पुलिस अधिकारी भी लगा हुआ है.

Advertisement
  • 7/9

राफा

टेनिस लेजेंड राफेल नडाल की अनदेखी जिंदगी, संघर्ष, चोटों, कमबैक और करियर की पूरी कहानी डॉक्यू-सीरीज 'राफा' में दिखाई गई है. 4 एपिसोड वाली ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज नडाल को कोर्ट के बाहर और अंदर पहले से कहीं ज्यादा खुलकर दिखाती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

  • 8/9

Funny AF with Kevin Hart

केविन हार्ट की कमेडी कॉम्पिटिशन सीरीज Funny AF with Kevin Hart भी नेटफ्लिक्स पर आ गई है. इसमें पूरे अमेरिका से आने वाले नए स्टैंड-अप कॉमेडियन्स अपनी किस्मत आजमाते हैं. शो में केविन और टॉप कॉमेडी लेजेंड्स, जज बनकर अगले बड़े स्टार को तलाश रहे हैं.

  • 9/9

The Boroughs

नेटफ्लिक्स की नई सीरीज 'The Boroughs', एक खूबसूरत रिटायरमेंट कम्युनिटी में अजीबोगरीब खतरे के बारे मे हैं. इसमें समय चुराने वाली अलौकिक शक्ति के खिलाफ बुजुर्ग लोग हीरो बनकर लड़ते हैं. डफर ब्रदर्स (Stranger Things) के प्रोडक्शन में बनी इस साइंस-फिक्शन सीरीज में Alfred Molina, Geena Davis और Alfre Woodard जैसे स्टार्स ने काम किया है.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement