Advertisement

बॉलीवुड

नन्ही पोती के चरणों में नवजोत सिंह सिद्धू ने रखा सिर, 'पार्वती स्तुति' से लिया नाम, बोले-रोते हुए नहीं देख सकता

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:09 PM IST
  • 1/9

पूर्व क्रिकेटर, राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों हैप्पी फेज में हैं. सिद्धू के घर में हाल ही में नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजी है. वो दादा बन गए हैं. 

  • 2/9

सिद्धू की बहू इनायत ने बेटी को जन्म दिया. घर में नन्ही परी के आने से सिद्धू की खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्होंने अपनी पोती का नाम आर्या रखा है. 

  • 3/9

दादा बनने के बाद से सिद्धू लगातार अपनी पोती की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. अब उन्होंने अपनी नन्ही परी की नई तस्वीरें साझा करके फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. 

Advertisement
  • 4/9

एक तस्वीर में सिद्धू अपनी नन्ही पोती आर्या के चरणों में सिर झुकाते हुए हुए नजर आ रहे हैं. वो पोती के पैरों में अपना माथा रखते हुए देखे जा सकते हैं. 
 

  • 5/9

एक दूसरी तस्वीर में आर्या के माता-पिता उन्हें गोद में लिए नजर आए. वो अपनी प्रिंसेस को प्यार भरी नजरों से निहारते हुए दिखाई दिए. 

  • 6/9

एक और तस्वीर में नन्ही आर्या टोकरी में आराम से लेटी हुई दिखाई दीं. उन्होंने सिर पर फूलों से बना टियारा भी पहना हुआ है. हालांकि, सिद्धू ने पोती आर्या का चेहरा रिवील नहीं किया. उन्होंने पोती के चेहरे पर फ्लावर इमोजी लगाई हुई है. 

Advertisement
  • 7/9

पोती की क्यूट तस्वीरें साझा करके सिद्धू ने दिल को छू लेने वाला मैसेज लिखा- नन्ही परी की बड़ी होने तक महामाई की कंजक के रूप में पूजा की जाएगी.

  • 8/9

'मेरे जीवनभर का निर्देश: देख सकता हूं मैं कुछ भी होते हुए, नहीं मैं नहीं देख सकता आर्या को रोते हुए.'  सिद्धू ने ये भी बताया कि उनकी पोती आर्या का नाम पार्वती स्तुति से लिया गया है. 

  • 9/9

सिद्धू की पोस्ट से साफ जाहिर है कि वो अपनी नन्ही पोती और परिवार से कितना प्यार करते हैं. फैंस सिद्धू को बेस्ट दादा बता रहे हैं. 

 

(Photo: Instagram/@navjotsinghsidhu) 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement