मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक के बाद उन्होंने एक्टिंग में कमबैक किया है. मधु ने आते ही अपनी एक्टिंग से धमाल मचाना भी शुरू कर दिया है.
Photo: Instagram @madhoo_rockstar
एक इंटरव्यू में मधु ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की. उन्होंने नाना पाटेकर संग काम करने का अनुभव भी शेयर किया.
Photo: Instagram @madhoo_rockstar
मधु और नाना पाटेकर ने 'यशवंत' फिल्म में साथ काम किया था. ये फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी. हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर के साथ मैं मैथड एक्टर बन गई थी.
Photo: Instagram @Social Media
वो कहती हैं कि फिल्म में एक सीन था, जिसमें हम ग्लिसरीन डालकर शूट के लिए रेडी होते थे. वो बोलते थे नो ग्लिसरीन. फील करो, आंसू आने चाहिए.
Photo: Instagram @madhoo_rockstar
एक्ट्रेस कहती हैं कि सीन शूट करते वक्त उन्होंने मुझे रियल का थप्पड़ मार दिया. ताकि मैं सच में रोने लगूं और मेरी आंखों से आंसू आ जाएं. उस वक्त मुझे गुस्सा आ गया.
Photo: Instagram @madhoo_rockstar
क्योंकि वो रिहर्सल में ऐसा नहीं करते थे. रिहर्सल में ऐसा नहीं हुआ था. इसलिए मैं उनकी इस हरकत से शॉक थी. उन्होंने मुझे रियल में थप्पड़ मार दिया था.
Photo: Social Media
मधु कहती हैं कि मैं बहुत गुस्से वाली लड़की थी. अभी भी हूं उस मामले में. इसलिए मैंने भी उन्हें थप्पड़ मार दिया. एक आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने मुझे मारा और दूसरे टेक में मुझे उन्हें थप्पड़ मारना था और ये रियल में हो गया.
Photo: Instagram @madhoo_rockstar
मधु ने ये भी कहा कि जब वो बॉलीवुड में थीं, तो बहुत सारी पार्टीज में नहीं जाती थीं. वो कहती हैं- मैं पार्टीज में जाकर काम नहीं लेना चाहती थी. मैं अपनी मेहनत के दम पर काम करना चाहती थी.
Photo: Instagram @madhoo_rockstar