बॉलीवुड डीवा मल्लिका शेरावत अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की चर्चा हो रही है. जानते हैं कि एक्ट्रेस की सगाई का सच क्या है.
असल में मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो एक्टर विजय राज और डायरेक्टर राज शांडिल्या के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं.
दोस्तों के साथ खूबसूरत शाम बिताकर मल्लिका बेहद खुश नजर आईं. उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. वो लिखती हैं कि हंसी, सिनेमा और ढेर सारी खुशी.
जब आप उन लोगों के साथ होते हैं जो सच में आपके लिए मायने रखते हैं, तो वो शाम बहुत खास बन जाती है. मेरे को-स्टार विजय राज बहुत खास हैं.
मल्लिका ने विजय राज के लिए लिखा कि वो बहुत बुद्धिमान हैं. ये सिर्फ उनके काम में नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व में है. मेरे पसंदीदा डायरेक्टरों में से एक राज शांडिल्या. उनके वन लाइनर्स को नजरअंदाज करना नामुमकिन है, जो हर पल को और भी यादगार बना देते हैं. ऐसी शामों के लिए शुक्रगुजार हूं.
फोटो में मल्लिका और विजय राज एक-दूसरे के करीब दिखे. एक्ट्रेस अपने हाथों में डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखीं. मल्लिका की रिंग देखकर फैन्स कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने सगाई कर ली है.
एक यूजर ने X पर दोनों की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि इनकी सगाई हो गई है. कुछ लोगों ने ये भी कहा कि ये सिर्फ अच्छे को-एक्टर हैं.
मल्लिका या विजय राज की ओर से भी सगाई की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. मल्लिका और विजय राज विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म में साथ काम कर चुके हैं.
All Photo: Instagram @mallikasherawat