Advertisement

बॉलीवुड

Sushmita Sen-Lalit Modi Breakup: ललित मोदी के प्यार में थीं सुष्मिता सेन, सरेआम किया इजहार, क्यों टूटा रिश्ता?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST
  • 1/8

2022 में ललित मोदी और सुष्मिता सेन की रोमांटिक पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था. अब ललित मोदी ने अपने और सुष्मिता सेन के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. 

  • 2/8

Humans of Bombay को दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता सेन आज भी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं. वो दिल से एक्ट्रेस का सम्मान करते हैं. 
 

  • 3/8

अपने और सुष्मिता के रिलेशनशिप को पब्लिक करने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने वो पोस्ट उनके सामने ही की थी. उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि मैं ऐसा करूंगा.
 

Advertisement
  • 4/8

ललित मोदी कहते हैं कि हम प्लेन में किसी बात पर झगड़ा कर रहे थे. मैंने उनसे कहा कि मैं ये पोस्ट करने जा रहा हूं. उन्होंने मुझसे कहा कि तुम ये पोस्ट नहीं करोगे. वो हंस रही थीं और मैंने पोस्ट कर दी. 
 

  • 5/8

वो बताते हैं कि सार्डिनिया जा रहा था और वो अपनी मम्मी से मिलने लंदन जा रही थीं. मैंने वो पोस्ट शायद लंदन में की थी और जब तक सार्डिनिया पहुंचा, तब तक वो खबर नेशनल न्यूज बन गई थी. 

  • 6/8

ललित मोदी ने कहा कि उन्होंने मुझसे कभी नहीं कहा कि वो पोस्ट डिलीट करो. ना ही मैंने कभी पोस्ट डिलीट करने का सोचा. हम दोनों उस चीज में ओके थे. हमें किसी बात का अफसोस नहीं है. हम चौथे और पांचवे सबसे ज्यादा गूगल करने वाले सेलेब थे. 
 

Advertisement
  • 7/8

ललित मोदी ने कहा कि वो इंस्टाग्राम पोस्ट प्लान्ड नहीं थी. वो बस हो गई. मैंने जो भी किया मुझे उन सारी चीजों पर गर्व है. अगर मैंने गलतियां कीं, तो उन गलतियों से सीखा भी है. 
 

  • 8/8

वो कहते हैं कि हमारे रिश्ते की एक खूबसूरत कहानी थी और मुझे उस पल का अफसोस नहीं है. ब्रेकअप की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारा रिश्ता बहुत खास था, लेकिन दूरियां बहुत बढ़ गई थीं. उनका करियर इंडिया में था और मैं जिंदगी लंदन में. मेरे साथ उनकी प्यारी यादें हैं. वो अद्भुत महिला हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

All Photos: Instagram @lalitkmodi

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement