Advertisement

बॉलीवुड

क्यों सक्सेफुल मह‍िलाएं देर से करती हैं शादी? कंगना ने बताई वजह, दे दिया बड़ा हि‍ंट

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST
  • 1/8

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. वह फिल्म के प्रमोशन में पूरी ताकत से जुटी हुई हैं और इस दौरान देश-दुनिया से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात कर रही हैं.  (Photo: Instagram/@kanganaranaut)
 

  • 2/8

इसी बीच, फिल्म प्रमोशन के दौरान जब उनकी को-स्टार स्मिता तांबे ने अचानक कंगना से उनकी शादी का प्लान पूछ लिया. अब एक्ट्रेस ने इस पर जो रिएक्शन दिया, वह अब हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है.  (Photo: Instagram/@kanganaranaut)

  • 3/8

न्यूज एजेंसी  IANS से बात करते हुुए शादी के इस सीधे सवाल पर कंगना रनौत ने हमेशा की तरह अपने बेबाक और अनोखे अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने साफ किया कि वह शादी के बंधन में जरूर बंधना चाहती हैं, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर है.  (Photo: Instagram/@kanganaranaut)

Advertisement
  • 4/8

कंगना ने मजाकिया लहजे में कहा, 'नहीं, नहीं. हमारी बातचीत इस बारे में बिल्कुल नहीं थी कि जिंदगी में कौन क्या कर रहा है. यह तो आम तौर पर हमारे लाइफ एक्सपीरियंस को लेकर एक चर्चा थी. हां, लेकिन यह सच है कि स्मिता इस वक्त मेरे लिए एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं.'  (Photo: Instagram/@kanganaranaut)
 

  • 5/8

इंटरव्यू के दौरान जब कंगना से यह गंभीर सवाल पूछा गया कि अक्सर सफल महिलाएं शादी का फैसला लेने में देरी क्यों करती हैं? इस पर कंगना ने कहा, 'मैं यही कहूंगी कि हर इंसान की अपनी एक अलग जर्नी (सफर) होती है. अगर आप मेरे साथ मौजूद को-स्टार्स को देखें, तो ये सभी शादीशुदा हैं और इनमें से दो के तो बच्चे भी हैं, लेकिन हर किसी का लाइफ एक्सपीरियंस अलग होता है.' (Photo: Instagram/@kanganaranaut)
 

  • 6/8

कंगना ने अपनी टीम के सदस्यों का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा, 'जैसे हमारी को-स्टार गिरिजा बहुत ही कम उम्र में मां बन गई थीं, जो कि किसी भी महिला के लिए बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण परिस्थिति होती है. इसलिए हर महिला का अपना एक अलग सफर होता है.   (Photo: Instagram/@kanganaranaut)

Advertisement
  • 7/8

कंगना ने यह साफ कर दिया कि वह शादी विरोधी नहीं हैं, बल्कि उनकी लाइफ के गोल्स थोड़े अलग रहे हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'ऐसा कतई नहीं है कि मैं शादी में यकीन नहीं रखती.'   (Photo: Instagram/@kanganaranaut)

  • 8/8

'लेकिन कड़वा सच यह है कि एक लंबे समय से शादी मेरी प्राथमिकताओं की लिस्ट में शामिल नहीं रही है. मेरी पहली प्राथमिकता हमेशा से मेरा करियर रहा है, जिसके कारण इसमें वक्त लगा.'  (Photo: Instagram/@kanganaranaut)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement