90s के सुपरस्टार रहे गोविंदा तो स्क्रीन पर कब आएंगे, ये कोई नहीं जानता. मगर उनके छोटे बेटे यशवर्धन आहूजा अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं. रिपोर्ट्स हैं कि डायरेक्टर साजिद खान उन्हें लेकर एक हॉरर फिल्म बना रहे हैं. हालांकि अभी उसकी अनाउंसमेंट होनी बाकी है.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
यशवर्धन काफी समय से अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में जुटे थे. गोविंदा की बेटी टीना तो इंडस्ट्री में अपना सक्सेसफुल करियर नहीं बना पाईं. अब सुनीता को अपने बेटे के करियर की चिंता सताई है.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एस्ट्रोलॉजर गीतांजलि सक्सेना से अपने बेटे यश का भविष्य जान रही हैं. एस्ट्रोलॉजर का कहना है कि गोविंदा के बेटे का करियर सफल रहेगा, मगर उसके लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
गीतांजलि ने सुनीता से कहा, 'यश का शुक्र अभी उच्च कर बैठा है. अष्टम भाव में है, वहां उसके साथ शनि-केतू भी बैठे हैं. पंचम भाव में गुरु बैठे हैं. उसका लग्न सिंह है. तो इसका बर्ताव काफी राजकीय, ईगो, सेल्फ-रिस्पेक्ट वाला होगा. अगर वो एक्टर बनना चाह रहे हैं, तो अच्छा है. उनके नंबर्स दिख रहे हैं कि वो एक्टर बन सकते हैं.'
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
'लेकिन आप देखेंगी कि वो थोड़े टाइम के बाद डायरेक्शन की फील्ड में जाना चाहेंगे. उन्हें कंट्रोल करना पसंद होगा, वो किसी के दबाव में नहीं आना पसंद करते. तो शायद थोड़े वक्त के बाद वो प्रोडक्शन-डायरेक्शन करें.'
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
सुनीता ने आगे एस्ट्रोलॉजर से पूछा कि क्या उनका बेटा यश बतौर हीरो सफल होगा? तो उन्होंने बताया कि उनकी शनि की महादशा है, जिसके बाद बुद्ध आएगा जो उन्हें काफी काम देगा. लेकिन फिलहाल उनका कहना है कि यश को थोड़ा स्ट्रगल करना होगा.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
गीतांजलि सक्सेना की इस बात पर सुनीता बताती हैं, 'वो 90 ऑडिशन दिया है, गोविंदा का बेटा होने के बावजूद. लेकिन उसने कभी अपने पापा से नहीं कहा कि आप यहां कॉल कर दो या कोई फेवर कर दो. आज मुझे गर्व है कि मेरे बच्चे अपने दम पर खड़े हैं, जैसे मैं खड़ी हूं.'
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
सुनीता की बातें सुन एस्ट्रोलॉजर उन्हें भरोसा दिलाती हैं कि उनका बेटा यशवर्धन थोड़े समय के लिए ही स्ट्रगल करेगा. मगर बाद में चलकर वो एक चमकता सितारा बनेगा. गीतांजलि सक्सेना का दावा है कि साल 2028 से गोविंदा के बेटे की किस्मत पलटेगी.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja