ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर में टीवी एक्टर गौरव गेरा ने पाकिस्तान में बसे भारतीय जासूस मोहम्मद आलम का रोल प्ले किया. उनके काम की तारीफ हो रही है. फिल्म में वो ग्रे हेयर और दाढ़ी में दिखे. पहला पार्ट देखकर कईयों ने उन्हें पहचाना नहीं था.
धुरंधर में उनके काम की हर किसी ने तारीफ की है. रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी को पाकिस्तान में सैटल करने, उसे ल्यारी का किंग बनाने में आलम ने अहम भूमिका निभाई.
आलम भी राकेश बेदी की तरह धुरंधर के उन किरदारों में शामिल हैं, जो सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, लेकिन आदित्य धर की धुरंधर से वो स्टार बने. लोगों के इस प्यार का एक्टर ने आभार जताया है.
आलम को एक्टिंग का धुरंधर कहना गलत नहीं होगा. उनकी वर्सटैलिटी के लोग दीवाने हैं. वो स्क्रीन पर लड़की के रोल में भी जमे हैं. शो मिसेज पम्मी प्यारेलाल में वो फीमेल कैरेक्टर में दिखे. चुटकी के रोल में भी उन्होंने खूब हंसाया.
गौरव धुरंधर की सक्सेस के बीच अपने पुराने शोज के किस्से शेयर कर रहे हैं. मिसेज पम्मी प्यारेलाल शो में अपने किरदार की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने फैंस को नोस्टाल्जिया में डाल दिया है.
पम्मी के लुक में गौरव को देख कौन कहेगा वो धुरंधर के आलम हैं. साड़ी, मेकअप, बिंदी में वो सजे धजे दिखे. लंबे खुले बाल, ईयरिंग्स, नेल पेंट लगाए साड़ी-सूट में वो पोज दे रहे हैं.
एक फोटो में गौरव ने रिवीलिंग ड्रेस पहनी है. ओपन हेयर्स में मेकअप लगाए वो अपना टशन दिखा रहे हैं. उन्हें देखकर पहचानना मुश्किल है कि वो गौरव गेरा ही हैं.
कैप्शन में गौरव ने बताया कि पम्मी के लुक की ये फोटोज उन्हें पुराने मेल में मिलीं. हालांकि इनमें से कोई भी लुक फाइनल नहीं हुए थे. ये उनके लुक टेस्ट थे. जो पास नहीं हो पाए थे.
गौरव का ये शो लोगों को बेहद पसंद आया था. इस वक्त एक्टर अपने करियर के पीक पर हैं. उन्हें कई कॉमेडी शोज और फिल्मों में देखा गया है. धुरंधर मूवी उनके करियर के लिए गेम चेंजर बनी है.
All Photos: Instagram @gauravgera