एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी को पॉपुलर टीवी शो 'दीया और बाती हम' से घर-घर में पहचान मिली. एक्ट्रेस ने अब बेटे के जन्म को लेकर एक दिल को छूने वाला किस्सा साझा किया है. उन्होंने वैष्णो देवी मंदिर से अपने लगाव पर भी बात की.
(Photos: Instagram @kanicamaheshwari)
दरअसल, एक्ट्रेस ने वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए और वहां से जुड़ी अपनी आस्था पर बात की. उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे इमोशनल पल के बारे में भी बताया.
(Photos: Instagram @kanicamaheshwari)
ईटाइम्स संग बातचीत में कनिका माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने सालों पहले बेटे के जन्म के लिए मन्नत मांगी थी. उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की थी कि वो उन्हें बेटे की मां बना दें. माता रानी ने उनकी प्रार्थना सुनी और वो बेटे की मां बन गईं. तब से हर पांच साल बाद वो वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए जाती हैं.
(Photos: Instagram @kanicamaheshwari)
कनिका आगे बोलीं- मैंने सच्चे मन से माता रानी से प्रार्थना की थी और माता रानी ने मेरी प्रार्थना सुनी. मैंने एक दफा मन्नत मांगी थी. मैंने बेटे की कामना की थी और माता रानी ने मुझे मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा दिया.
(Photos: Instagram @kanicamaheshwari)
'मेरा बेटा वाकई में माता रानी की ब्लेसिंग है. वो एक चमत्कारी बच्चा है. मैंने अपने बेटे का नाम रेयांश रखा है. मैं जब भी बेटे को देखती हूं, मेरा दिल प्यार और ग्रेटिट्यूड से भर जाता है. ऐसा लगता है कि जैसे माता रानी ने मेरी प्रार्थनाओं का जवाब बहुत प्यार से दिया है.'
(Photos: Instagram @kanicamaheshwari)
वैष्णो देवी मंदिर आने का कारण बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा- मेरे यहां आने की एक बड़ी वजह ये है कि मैंने माता रानी से वादा किया था कि हर पांच साल बाद उनके मंदिर दर्शन के लिए आऊंगी.
(Photos: Instagram @kanicamaheshwari)
'यहां आकर मैं फिर से काफी इमोशनल हो गई हूं. यहां आकर मुझे हर एक प्रार्थना, आस्था और उस हर एक आशीर्वाद की याद आती है, जो मुझे मिला है. मैं पिछली बार तब आई थी, जब मैं 40 साल की थी. अब मैं 45 साल की होने जा रही हूं.'
(Photos: Instagram @kanicamaheshwari)
कनिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में बिजनेसमैन अंकुर घई से शादी रचाई थी. इसके बाद उन्होंने 2015 में बेटे को जन्म दिया था. मगर 2023 में एक्ट्रेस पति से अलग हो गई थीं फिर 2024 में उनका तलाक हो गया था. वो बेटे संग जिंदगी गुजार रही हैं.
(Photos: Instagram @kanicamaheshwari)