Advertisement

बॉलीवुड

धुरंधर के 'उजैर बलोच' की कहानी, सक्सेस पर खुश गर्लफ्रेंड, बोलीं- सोमवार ने किस्मत बदल दी

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST
  • 1/10

फिल्म धुरंधर ने कई नए और सालों से स्ट्रगल कर रहे चेहरों को स्टार बनाया है. इनमें एक नाम दानिश पंडोर का भी है. मूवी में उन्होंने उजैर बलोच का रोल प्ले किया है. इस किरदार ने उन्होंने रातोरात फेम दिलाया है.
 

  • 2/10

सालों से इंडस्ट्री में दानिश काम कर रहे थे. लेकिन धुरंधर ने उनके करियर का गेम बदला है. अब वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. रूमर्ड गर्लफ्रेंड अहाना कुमरा ने दानिश के काम को सराहा है.
 

  • 3/10

बीते दिनों फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी. यहां अहाना भी शामिल हुई थीं. एक्ट्रेस ने लिखा- लंबे इंतजार के बाद मिला ढेर सारा प्यार. धुरंधर से तुम्हारी (दानिश) सक्सेस को देखना मैजिकल है. तुम्हें देखकर मैं गर्व से फूले नहीं समा रही हूं.
 

Advertisement
  • 4/10

''फाइनली तुम्हें वो प्यार मिल रहा है जिसका तुमने सालों इंतजार किया. उजैर बलोच के रोल में तुम दमदार लगे. इस किरदार को भुलाना नामुमकिन है. अब दुनिया को तुम्हारे लिए ठहरते हुए देख रही हूं. लोग तुम्हारे साथ फोटो चाहते हैं. मैसेज प्यार से भरे हुए हैं. ये तुम्हारा मोमेंट है. ''
 

  • 5/10

''बॉक्स ऑफिस हमेशा शुक्रवार के बारे में होता था, लेकिन तुम्हारे लिए वो काम सोमवार ने किया है. जिसने तुम्हारी जिंदगी में सब कुछ बदल दिया. उम्मीद है ये प्यार बना रहे. तुम और ऊंची उड़ान भरो. ''
 

  • 6/10

अहाना ने दानिश संग अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं. दानिश की रणवीर सिंह, यामी गौतम, आदित्य धर संग फोटोज शेयर की गई हैं. अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को अहाना ने कई मौकों पर सपोर्ट किया है.
 

Advertisement
  • 7/10

दानिश ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था. 2007 में उन्होंने ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था. टॉप 5 तक वो पहुंचे थे. उन्होंने मुंबई के किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया.
 

  • 8/10

इंडस्ट्री में उन्होंने छोटे-मोटे रोल्स कर काम करना शुरू किया. टीवी शो 'कितनी मोहब्बत है' से एक्टिंग डेब्यू किया. फिर इश्कबाज, एजेंट राघव, क्राइम ब्रांच में दिखे. ओटीटी का रुख किया. सेक्रेड गेम्स, मत्सय कांड और बॉम्बर्स में वो दिखे. 
 

  • 9/10

धुरंधर से पहले वो छावा, डबल XL, 1920 में नजर आए, लेकिन किसी में वो इतना नोटिस नहीं हुए. 2025 में उनकी धुरंधर से किस्मत बदली. फैंस को मूवी में रणवीर सिंह संग उनका याराना पसंद आया.
 

Advertisement
  • 10/10

All Photos: Instagram @aahanakumra
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement