Advertisement

बॉलीवुड

लंबे बाल-दाढ़ी में बॉबी देओल के बेटे का ट्रांसफॉर्मेशन, हो गया इतना बड़ा, बनेगा हीरो

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:53 PM IST
  • 1/10

बॉबी देओल फैमिली मैन हैं. वो अपनी पत्नी और बेटों से बेशुमार प्यार करते हैं. एक्टर ने बेटे के नाम पोस्ट शेयर की है.
 

  • 2/10

बॉबी ने इंस्टा पर बड़े बेटे आर्यमन को जन्मदिन की बधाई दी है. बेटे संग ब्लैक शर्ट में ट्विनिंग करते हुए एक्टर ने फोटो शेयर की है.
 

  • 3/10

बॉबी ने बेटे को विश करते हुए लिखा- मेरे आर्यमन, मेरे एंजेल... हैप्पी बर्थडे. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. इतना लिखकर एक्टर ने हार्ट इमोजी बनाई है.
 

Advertisement
  • 4/10

बॉबी की इस पोस्ट पर आर्यमन की बुआ ईशा देओल ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने हार्ट के साथ ईविल आई इमोजी बनाई है.
 

  • 5/10

सेलेब्स ने भी आर्यमन को जन्मदिन की बधाई दी है. फोटो में बॉबी के बेटे का इंटेस लुक देख फैंस ने उन्हें स्मार्टी और डैशिंग बुलाया है.
 

  • 6/10

लंबे घने बाल और हल्की दाढ़ी मूंछ में स्टारकिड का लुक दमदार है. वो अपने पापा बॉबी की तरह हैंडसम दिखते हैं. दोनों का बॉन्ड शानदार है.
 

Advertisement
  • 7/10

आर्यमन के किलर लुक्स देखकर लोगों का कहना है वो हीरो मेटीरियल हैं. वैसे बॉबी तो पहले ही कह चुके हैं कि उनका बेटा हीरो बनना चाहता है. 
 

  • 8/10

बॉबी के दो बेटे हैं. उनका छोटा बेटा धर्म लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है. वो सोशल मीडिया पर भी नहीं है. इवेंट्स में भी वो नजर नहीं आता.
 

  • 9/10

वहीं आर्यमन फोटो या इवेंट्स में फैमिली संग अक्सर नजर आते हैं. फैंस आर्यमन को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं. 
 

Advertisement
  • 10/10

Photo: Instagram @iambobbydeol
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement