Advertisement

बॉलीवुड

चेहरे पर दाग, कपड़ों मे छुपा वजन, कपूर खानदान की बेटी ने खोली ग्लैमर वर्ल्ड की पोल!

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST
  • 1/14

कपूर खानदान की लाडली अंशुला कपूर जल्द शादी करने वाली हैं. वो बोनी कपूर और उनकी दिवंगत पत्नी मोना कपूर की बेटी हैं, अर्जुन कपूर की बहन हैं. लेकिन वो शोबिज से दूर अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को स्टार्स की ग्लैम-लाइफ से दूर रियलिटी से रुबरू कराती हैं.

  • 2/14

अंशुला ने हाल ही में कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और उनके पीछे की सच्चाई लोगों को बताई. कैप्शन में अंशुला ने लिखा कि तस्वीरें आपको पूरी कहानी नहीं बतातीं. 

  • 3/14

अंशुला ने बताया कि आपको मेरे कर्ली बाल देखकर लगता होगा कि कितने परफेक्ट हैं. लेकिन असलियत में मेरे बाल 90 प्रतिशत एक बन में बंधे रहते हैं.
 

Advertisement
  • 4/14

वो आगे बताती हैं कि आप मुझे इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत आउटफिट्स में देखते हैं. लेकिन सच इससे परे है.

  • 5/14

अगली स्लाइड में अंशुला कहती हैं कि सच ये है कि मैं घर पर अपना सबसे ज्यादा वक्त अपनी फेवरेट नाइटी में बिताती हूं. 

  • 6/14

अंशुला आगे कहती हैं कि आपको इंस्टाग्राम पर मेरी स्किन बहुत ग्लो करती दिखती होगी. 

Advertisement
  • 7/14

लेकिन आगे वो रियलिटी चेक देते हुए कहती हैं कि- अक्सर हम अपनी वो तस्वीर पोस्ट नहीं करते जहां हमारे दाग-धब्बे, पिम्पल्स क्लियर दिखते हैं. 

  • 8/14

आपको इंस्टा फोटोज से लगेगा मैं कितनी सोशल हूं और आउटगोइंग हूं. लेकिन इसका भी सच कुछ और है. 

  • 9/14

अंशुला ने कहा कि वो फोटो इंस्टाग्राम पर नहीं आती जहां मुझे दो बिजनेस डेज लगते हैं उस एक दिन के प्लान से उबरने में. 

Advertisement
  • 10/14

अंशुला ने बताया कि फोटो में जो दिखता है वो अक्सर नहीं होता है, मैं यहां बहुत आरामदायक लग रही होंगी. 

  • 11/14

फिर एक और तस्वीर के जरिए सच बताते हुए कहा- वैसा दिखने के लिए मैं दो कप कॉफी पी और अंडर आई कंसीलर लगाया था. 

  • 12/14

अंशुला ने फोटो एंगल और वेट लॉस कनेक्शन पर भी बात की और लिखा- आपको लगा होगा मैंने बहुत वजन कम किया है. 

  • 13/14

लेकिन ये सच नहीं है. मैं वजन कम नहीं किया. लाइट और आपका आउटफिट आपके अपीयरेंस पर गहरा असर डाल सकता है. 
 

  • 14/14

अंशुला ने आखिर में बताया कि आप जो भी फोटो देखते हैं, और अगर उससे खुद को कम्पेयर करते हैं तो याद रखें- वो पूरी कहानी नहीं है. अक्सर उसका दूसरा पहलू होता है, जो फ्रेम में नहीं दिखता. 

 

All Photos: Instagram @anshulakapoor

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement