Advertisement

बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन के एक गाने ने बनाया स्टार, परिवार की खातिर छोड़ी इंडस्ट्री, अब कहां है ये एक्ट्रेस?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:19 AM IST
  • 1/8

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने साल 1991 में फिल्म हम में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसके सिर्फ एक गाने ने ही हर तरफ धूम सी मचा दी थी. 
 

  • 2/8

जुम्मा चुम्मा गाना एक्टर के करियर का सबसे सुपरहिट गाना है. ये गाना जब भी कहीं बजता है, तो सभी इसपर झूमने पर मजबूर हो जाते हैं. इसका हुक स्टेप आजकल के यंग लड़के कॉपी करते हैं. 

  • 3/8

जब ये गाना उस दौर में आया था, तब इसका क्रेज काफी था. गाने में नजर आईं एक्ट्रेस किमी काटकर सक्सेस की एक और सीढ़ी चढ़ गई थीं.

Advertisement
  • 4/8

किमी काटकर जुम्मा चुम्मा गाने से पहले 1985 में टारजन फिल्म में अपनी बोल्ड इमेज से मशहूर हो चुकी थीं. उन्होंने कई फिल्मों में अपना टैलेंट दिखाया था. मगर अमिताभ के गाने ने उन्हें देशभर में नाम दिलाया. लेकिन अपने करियर के पीक पर उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया. 

  • 5/8

किमी काटकर ने 1992 में फोटोग्राफर शांतनु शोरे से शादी करके घर बसाने का फैसला लिया. उन्होंने मुंबई छोड़कर अपने प्यार और परिवार को अहमियत देना जरूरी समझा. पिछले साल एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में अचानक फिल्में छोड़ने पर बात भी की थी. 

  • 6/8

उन्होंने कहा था कि वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बैलेंस नहीं कर पा रही थीं. वो छोटी उम्र में मां बनना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने सबकुछ छोड़ दिया. हालांकि उन्हें खुशी है कि वो एक एक्ट्रेस बन पाईं, और अमिताभ बच्चन के साथ काम कर सकीं. 
 

Advertisement
  • 7/8

किमी काटकर काफी सालों तक ऑस्ट्रेलिया अपने परिवार के साथ रहीं. इसके बाद जब उनके बेटे की पढ़ाई की बात आई, तो वो वापस इंडिया शिफ्ट हो गईं. हालांकि उन्होंने इंडस्ट्री में कमबैक करने की कोशिश कभी नहीं की. 

  • 8/8

फिलहाल वो अपने परिवार के साथ गोवा में सेटल हैं और खुशहाल लाइफ जी रही हैं. वो अब दादी बन चुकी हैं. उनका एक बेटा है. 

Photo: Social Media/IMDb

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement