Advertisement

बॉलीवुड

50 की उम्र में दूसरी शादी करेंगी सुचित्रा? Ex हसबैंड शेखर कपूर ने दिया धोखा! रिश्ते में झेला दर्द

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST
  • 1/11

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति को फिल्म 'कभी हां कभी ना' में अन्ना के रोल से जाना गया. लंबे ब्रेक के बाद वो फिल्मों में कमबैक कर रही हैं. प्रोडक्शन फील्ड में भी उन्होंने कदम रखा है. 

  • 2/11

सुचित्रा को लेकर एक वक्त खबर आई थी कि उनका अपने जिम इंस्ट्रक्टर संग अफेयर चल रहा है. इस बात में कितनी सच्चाई है, सुचित्रा ने इस पर रिएक्ट किया है.
 

  • 3/11

हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में सुचित्रा ने इसे रूमर बताया. वो कहती हैं- मुझे लेकर उड़ी ये खबर गलत है. मेरी दोस्त ने चौंकते हुए मुझे फोन कर उस इंस्ट्रक्टर के बारे में पूछा था.
 

Advertisement
  • 4/11

''ये स्टूपिड रूमर था. ऐसा कोई बंदा नहीं था. किसी ने मुझे जिम में देखा होगा, उसे शायद वो इंस्ट्रक्टर अच्छा लगा होगा ये खबर मुझे लेकर उड़ा दी.''
 

  • 5/11

''मेरे बारे में रूमर्स नहीं होते. क्योंकि रूमर्स भी फैक्ट्स के आधार पर उड़ते हैं. कुछ ना कुछ उनमें सच होता है.''
 

  • 6/11

सुचित्रा ने एक पुराने इंटरव्यू में सच्चा प्यार ढूंढ़ने को लेकर बात की थी. लेकिन आज उनके ख्यालात बदल चुके हैं. एक्ट्रेस ने प्यार को लेकर कहा- वो पुरानी बात थी. मैं अपनी क्रिएटिविटी और लाइफ में संतुष्ट हूं. 
 

Advertisement
  • 7/11

''मेरे लिए वक्त पैसा है. मैं अगर किसी को टाइम दूंगी तो सोचूंगी कि रिटर्न में मुझे क्या मिल रहा है. वरना मैं लाइफ में बहुत खुश हूं. अभी मेरी सच्चा प्यार को लेकर डेफिनेशन बदल गई है. मैं फेम, पावर सब देख चुकी हूं. मैंने तगड़ा पैसा नहीं देखा है.''
 

  • 8/11

सुचित्रा ने फिल्ममेकर शेखर कपूर से 1999 में शादी की थी. उकी एक बेटी है. 2007 में शेखर और सुचित्रा का तलाक हुआ था. शेखर संग रिश्ते पर उन्होंने फैंटेसी, ड्रीम, नाइटमेयर का मिक्सअप बताया. वो कहती हैं- उस शादी में मुझे बहुत खुशी भी मिली और बहुत दर्द भी. मैं तब बहुत भोली थी. 
 

  • 9/11

जब उनसे पूछा गया क्या उनके साथ चीटिंग हुई थी? जवाब में उन्होंने कहा- मैंने खुद के साथ चीटिंग की थी. मैंने खुद को वैल्यू नहीं किया था. शेखर बतौर पिता बहुत अच्छे हैं. वो वेकेशन पिता हैं. बेटी को दुनिया के बेस्ट वेकेशन देते हैं.
 

Advertisement
  • 10/11

सुचित्रा ने कहा कि उन्होंने शेखर को पूरी तरह माफ कर दिया है. एक्स हसबैंड को माफ कर उन्होंने अपनी जिंदगी को आसान कर दिया है. वो अपनी लाइफ में खुश हैं. अपने दम पर खुद की जिंदगी बना रही हैं.
 

  • 11/11

All Photos: Instagram @suchitrakrishnamoorthi
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement