'वो आत्महत्या कर लेगा', साजिद खान के सपोर्ट में उतरीं राखी सावंत, रोते हुए दिया हेटर्स को मैसेज

साजिद खान बिग बॉस में अपने करियर को नई उड़ान देने आये हैं. पर कई लोगों को साजिद की एंट्री रास नहीं आई. ऐसे ही लोगों के लिये राखी ने एक मैसेज शेयर किया है. राखी का कहना है कि साजिद खान पर लगे आरोप सही हैं या गलत, इसका फैसला कोर्ट को करने दें. इससे पहले उन्हें जीने दें.

Advertisement
राखी सावंत, साजिद खान राखी सावंत, साजिद खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 14 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री पर लगातार बवाल मचा हुआ है. दीया और बाती हम फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने भी साजिद को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने साजिद पर सैक्सुअली हैरेस करने का आरोप लगाया है. एक ओर जहां कई लोग साजिद खान के खिलाफ खड़े दिख रहे हैं. वहीं राखी सावंत उनके सपोर्ट में आ गई हैं. साजिद खान को सपोर्ट करते हुए राखी ने लोगों से एक बड़ी बात कही है. 

Advertisement

साजिद को किया सपोर्ट 
मीटू के आरोपों में नाम सामने के आने बाद साजिद खान इंडस्ट्री से नदारद से हो गये थे. वहीं अब वो बिग बॉस में अपने करियर को नई उड़ान देने आये हैं. पर कई लोगों को साजिद की एंट्री रास नहीं आ रही. ऐसे ही लोगों के लिये राखी ने एक मैसेज शेयर किया है. राखी कहती हैं, 'साजिद खान मेरा कोई नहीं लगता. पर एक इंसानियत के नाते. वो बंदा आत्महत्या कर ले, उसके पहले उसको जिंदगी जी लेने दो. वरना वो बंदा आत्महत्या कर लेगा.'

साजिद के बारे में बात करते हुए राखी की आंखें भर आती हैं. इस पर आगे बोलते हुए राखी ने कहा, 'साजिद सजा भुगत चुके हैं. चार साल तक उनके साथ किसी ने काम नहीं किया. उसे जीने दो. पता नहीं किसी ने उन पर सही इल्जाम लगाया है या झूठा. इसका फैसला कोर्ट को करने दो. राखी रोते-रोते यही कहती रहीं कि साजिद खान को जीने दो. सही और गलत का फैसला अदालत को ही करने दो.' 

Advertisement

कनिष्का का शॉकिंग खुलासा 
साजिद खान पर 9 एक्ट्रेसेज ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस लिस्ट में अब टीवी एक्ट्रेस कनिष्का सोनी का नाम भी शामिल हो चुका है. आजतक.इन से बात करते हुए कनिष्का ने बताया कि साजिद खान ने उनसे कहा था, 'तुम्हारा फिगर मैंने देखा है. हाइट-बॉडी बहुत अच्छी है. तुम लीड मटैरियल हो, बस टी शर्ट ऊपर करके मुझे पेट दिखाओ. मैं तुम्हारी बॉडी देखना चाहता हूं. ये सुनकर मुझे अजीब लगा. मैं उस बात से डर गई थी. मैं ये सोच भी नहीं सकती थी कि एक पिक्चर में आने के लिए मैं ये सब करूं. मैंने इतनी पढ़ाई की है, तो पढ़ाई के बेसेस पर मैं कुछ अच्छा कर सकती थी. मुझे बड़ा स्टार बनने के लिए किसी के साथ की जरूरत नहीं थी.'

कनिष्का से पहले भी कई लोग सोशल मीडिया पर साजिद खान की एंट्री पर आपत्ति जता चुके हैं. साजिद खान को सपोर्ट करने के लिए कश्मीरा शाह और शहनाज गिल ट्रोल भी हो चुकी हैं. अब देखते हैं कि इतना कुछ होने का बाद साजिद बिग बॉस हाउस में रहते हैं या फिर निकल जाते हैं. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »