पवन सिंह के 'नसीब' में नहीं प्यार, गर्लफ्रेंड से हुए जुदा, फूट-फूटकर रोए

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने हाल ही में BJP बिहार MLC के सदस्य के रूप में राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा है. साथ ही उनका नया म्यूजिक वीडियो 'नसीब' रिलीज हुआ है, जिसमें उनकी और महिमा सिंह की दमदार एक्टिंग देखने को मिली.

Advertisement
पवन सिंह का न्यू सॉन्ग रिलीज (Photo: Screengrab) पवन सिंह का न्यू सॉन्ग रिलीज (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं. वो भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड-ओटीटी तक तहलका मचा रहे हैं. हाल ही में वो BJP की तरफ से बिहार के एमएलसी बनाए गए. एक ओर उनका एक्टिंग सफर चल रहा है. दूसरी ओर राजनीतिक. अब वो अपने नए एल्बम नसीब को लेकर सुर्खियों में हैं. गाने का फिल्माकंन और लिरिक्स दोनों कमाल के हैं. 

Advertisement

ट्रेंड हुआ पवन सिंह का गाना
पवन सिंह का गाना नसीब रिलीज हो चुका है. गाने में उनकी हीरोइन महिमा सिंह हैं, जिनके साथ उनकी तीसरी शादी की चर्चा हो रही थी. म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह अपनी महबूबा से बिछड़ने के गम में बिखलते दिखे. अपने प्यार के लिए पावर स्टार की आंखों से छलकते आंसू उनके फैन्स का दिल तोड़ गए. वीडियो में सच्चे प्यार को खोने का दर्द महसूस किया जा सकता है.

पवन सिंह जितने बेहतरीन सिंगर हैं, उतने ही अच्छे कलाकार भी हैं. म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह और महिमा की कमाल की एक्टिंग दिखी. डायरेक्टर अभय सिन्हा ने वीडियो की क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि मोहब्बत और दर्द के बगैर अधूरा है नसीब. वीडियो इतना दर्द भरा कि कमेंट सेक्शन में फैन्स के दर्दभरे कमेंट की बाढ़ आ गई. 

Advertisement

गाने पर क्या बोले फैन्स 
एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि गाना दिल छू गया बॉस. बॉस, सॉन्ग रियल लाइफ जैसा लग रहा है. अन्य फैन ने पवन सिंह के लिए लिखा कि वाह मेरे गुरू छा गए. कई लोगों ने लिखा कि महिमा भी कमाल की एक्ट्रेस लग रही हैं. फैन्स ने दोनों की जोड़ी को फुल मॉर्क्स दिए. कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि बॉस इमोशनल कर दिया. पवन सिंह के फैन्स ने गाना रिलीज होते ही इसे ट्रेंडिंग बना दिया है. 

पवन सिंह अब तक पार्टी सॉन्ग करते आए हैं, लेकिन लंबे समय बाद उन्होंने ब्रेकअप सॉन्ग में देखा गया, जो कि फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज है. आपने पवन सिंह का गाना सुना या नहीं?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »