बेड पर हीरोइन संग रोमांटिक हुए पवन सिंह, हाई हुआ पारा, टॉप चार्ट पर चढ़ा गाना

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘छिल देबू का’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो गया है. खुशी कक्कड़ की आवाज और प्रियांशु सिंह के संगीत ने इसे और भी खास बना दिया है.

Advertisement
पवन सिंह छा गए ( Photo: Screengrab) पवन सिंह छा गए ( Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह अपने नए धमाकेदार गाने ‘छिल देबू का’ के साथ चर्चा में आ गए हैं. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो गया है. गाने को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. इस गाने में पवन सिंह के साथ गायिका खुशी कक्कड़ की आवाज ने खास रंग भरा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. 

Advertisement

क्या बोले पवन सिंह?
गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर गाने गाए हैं और यह गाना भी उसी कड़ी का हिस्सा है. उनके मुताबिक, “छिल देबू का” एक ऐसा ट्रैक है, जिसमें एनर्जी, रोमांस और मनोरंजन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा. 

पवन सिंह ने बताया कि इस गाने की खास बात इसकी धुन और बोल हैं, जो सीधे लोगों के दिल तक पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि जब भी कोई गाना बनाते हैं, तो कोशिश रहती है कि उसमें भोजपुरी संस्कृति की झलक हो और दर्शकों को नया अनुभव मिले. इस गाने में खुशी कक्कड़ की आवाज ने भी चार चांद लगा दिए हैं, जिससे गाना और भी आकर्षक बन गया है.

उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शकों की प्रतिक्रिया बहुत मायने रखती है. “छिल देबू का” को मिल रहा प्यार ये साबित करता है कि दर्शक अभी भी अच्छे और एनर्जेटिक गानों को पसंद करते हैं. पवन सिंह ने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके समर्थन के बिना कोई भी कलाकार आगे नहीं बढ़ सकता.

Advertisement

आरवीएफ यूट्यूब चैनल से रिलीज इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी और निक्की निहाल ने लिखे हैं, जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है.गाने का वीडियो भी काफी आकर्षक है, जिसमें प्रिया रघुवंशी की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. वीडियो की भव्यता और पेशेवर प्रस्तुति ने इसे और खास बना दिया है. कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल ने की है, जिसमें दमदार डांस मूव्स देखने को मिलते हैं.

गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के कुछ ही समय में इस पर हजारों रील्स और शॉर्ट वीडियो बन चुके हैं. पवन सिंह के फैंस इस गाने को “ब्लॉकबस्टर” बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है. एक बार फिर पवन सिंह ने साबित कर दिया है कि उनकी आवाज और अंदाज आज भी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में ट्रेंड सेट करने का दम रखता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement