भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ की लव लाइफ फिर से चर्चा में है. रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में उनकी और आम्रपाली दुबे की नजदीकियां चर्चा में हैं. शादीशुदा निरहुआ के लिए एक्ट्रेस का प्यार देख फिर से उनके अफेयर की बातें होने लगी हैं.
Photo: Social Media
एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भी निरहुआ-आम्रपाली के रिश्ते पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक्टर से पूछा- क्यों उनके साथ कभी पत्नी नजर नहीं आती? क्यों वो कुंभ में आम्रपाली संग नहा रहे थे?
Photo: Social Media
इन सभी सवालों ने आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते को ट्रेंडिंग बना दिया है. उनकी रूमर्ड लव स्टोरी के बीच जानते हैं कौन है निरहुआ की पत्नी, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं.
Photo: Social Media
निरहुआ की पत्नी शोबिज से नहीं हैं. ना ही वो कभी पब्लिक में एक्टर संग दिखती हैं. निरहुआ ने भी कभी पत्नी संग इंस्टा पर फोटो पोस्ट नहीं की. फैंस जनवरी 2026 तक निरहुआ की पत्नी से अनजान थे.
Photo: Screengrab
फिर फरवरी के महीने में अचानक से इंटरनेट पर एक्टर की पत्नी मंशा यादव संग फोटो सामने आई. नए घर में गृह प्रवेश पूजा के दौरान कपल साथ में पूजा पाठ करता हुआ दिखा.
Photo: Screengrab
क्योंकि ये पहली बार था जब निरहुआ की पत्नी का फेस रिवील हुआ था. उनका सिंपल अंदाज और सादगी देख फैंस का दिल खुश हो गया. शोबिज के स्टार निरहुआ की नॉन ग्लैमरस पत्नी की तस्वीरें वायरल हुई थीं.
Photo: Screengrab
निरहुआ-मंशा को साथ देखना उनके लिए ट्रीट से कम नहीं था. स्टारडम से दूर मंशा सिंपल और पारिवारिक जिंदगी में खुश रहती हैं. उन्हें कैमरे पर आना पसंद नहीं है.
Photo: Screengrab
दोनों की 2000 में शादी हुई थी. कपल के 3 बच्चे हैं. एक बेटी और दो बेटे. निरहुआ के बच्चे भी लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते.
Photo: Screengrab
बीते दिनों आम्रपाली संग निरहुआ के बच्चों को स्पॉट किया गया था. उनकी बॉन्डिंग को देखकर लगा कि बच्चों संग एक्ट्रेस के अच्छे रिश्ते हैं. सबने साथ में कैमरा के लिए पोज किया था.
Photo: Screengrab
निरहुआ अपनी पत्नी संग कहीं नहीं दिखते. लेकिन आम्रपाली संग हर इवेंट, पूजा, आउटिंग, पार्टी में नजर आते हैं. एक इंटरव्यू में एक्टर ने साफ कहा था कि वो पत्नी से प्यार नहीं करते.
Photo: Social Media
वो ये शादी बस निभा रहे हैं. अपना फर्ज और जिम्मेदारियां पूरी कर रहे हैं. निरहुआ के इस बयान ने आम्रपाली संग उनके रिश्ते पर मुहर सी लगा दी थी.
Photo: Social Media
बात करें निरहुआ के बच्चों की तो, उनके बेटे भी इंडस्ट्री में आने की कोशिश कर रहे हैं. बड़ा बेटा डायरेक्शन में करियर बना रहा है. वहीं छोटा बेटा एक्टर बनना चाहता है. बेटी पढ़ाई पर फोकस कर रही है.
Photo: Social Media