Advertisement

भोजपुरी

कॉम्प्रोमाइज पर अक्षरा सिंह-आम्रपाली ने बोला झूठ? भड़के खेसारी, पूछा- किसके साथ गलत हुआ

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST
  • 1/9

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने इंडस्ट्री की पोल खोली है. उन्होंने अपने एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेसेज को आईना दिखाया है.
 

  • 2/9

भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस पर खेसारी ने निशाना साधा है. कास्टिंग काउच को लेकर उन्होंने सभी के बयान पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
 

  • 3/9

खेसारी से पूछा गया- क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होता है? इसका एक्टर ने दो टूक और सरल जवाब दिया. 
 

Advertisement
  • 4/9

वो कहते हैं- आप जिस भी हीरोइन से पूछेंगे कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कॉम्प्रोमाइज चलता है? कास्टिंग काउच चलता है? इसका वो हां में जवाब देंगी.
 

  • 5/9

''कहेंगी कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच चलता है लेकिन मैंने नहीं किया है. मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ है. मैं अपने टैलेंट के दम पर आई हूं.''
 

  • 6/9

''आज मेरे पास टैलेंट है, इसलिए मैं कहीं भी काम कर सकती हूं. लेकिन मेरा सवाल ये है कि ये कास्टिंग काउच फिर होता किसके साथ है?''
 

Advertisement
  • 7/9

''सारी हीरोइनें तो आकर बोल देती हैं कि मेरे साथ कास्टिंग काउच नहीं हुआ है. जबकि गिन चुनकर भोजपुरी में 10 ही हीरोइनें हैं.''

  • 8/9

''ये 10 की 10 यहीं बोलेंगी कि मेरे साथ कुछ भी गलत कभी नहीं हुआ है. मेरा सवाल है- तो भाई किसके साथ हुआ है गलत?''

 


 

  • 9/9

उन्होंने भोजपुरी हीरोइनों को जमकर रोस्ट किया. कहा कि भोजपुरी हीरोइनें तो गीता की कसम भी झूठी खाएंगी. उसे भी धोखा दे देंगी.
 

All Photos: Social Media

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement