भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' फैंस के दिलों पर राज करते हैं. निरहुआ एक्टिंग के साथ राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं. उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में बनी रहती है.
हालांकि, निरहुआ यूं तो अपने परिवार और घर को मीडिया की चकाचौंध से दूर ही रखते हैं. मगर अब उन्होंने गाजीपुर गांव में बने अपने आलीशान घर की झलक दिखाई है.
निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर घर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गांव में बने अपने लैविश घर की छत पर टहलते हुए दिखाई दिए.
छत पर सीढ़ी से उतरते हुए उन्होंने बालकनी एरिया दिखाया. छत पर टहलते हुए उन्होंने अपने घर के चारों तरफ का नजारा भी दिखाया. निरहुआ के घर के चारों तरफ खेत ही खेत हैं. खेतों के बीच एक्टर का आलीशान घर बना है.
बता दें कि कुछ महीनों पहले निरहुआ ने अपने नए घर में गृह-प्रवेश पूजा की थी. गृह-प्रवेश समारोह की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं.
तस्वीरों में निरहुआ एक हवन कुंड के सामने बैठकर पारंपरिक तरीके से पूजा-पाठ करते हुए दिखाई दिए थे.
बता दें कि निरहुआ की शादी साल 2000 में मंशा देवी संग हुई थी. मगर उनकी पत्नी लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं.
बता दें कि कुछ महीनों में निरहुआ अपने नए घर में पत्नी संग गृह-प्रवेश पूजा की थी. गृह-प्रवेश समारोह की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं.
(All Photo: Instagram @dindrajeetlalyadav11)