मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. वो कई सुपहिट फिल्में दे चुकी हैं. भोजपुरी के अलावा हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी मोनालिस खास पहचान बना चुकी हैं.
(Photo: Instagram @aslimonalisa)
मोनालिसा लैविश लाइफ जीती हैं. उन्होंने अब पिंकविला को अपने घर का टूर कराया. अंदर से उनका घर किसी महल से कम नहीं है.
(Photo: Instagram @aslimonalisa)
मोनालिसा ने अपने बेडरूम की थीम पिंक रखी है. उन्होंने दीवारों के कलर जैसी बेडशीट बेड पर बिछाई. बेडरूम में उन्होंने बुक्स के लिए खास कॉर्नर बनाया है.
(Photo: Instagram @aslimonalisa)
एक्ट्रेस ने बताया कि जब भी वो अपने घर में होती हैं, तब ज्यादातर टाइम अपने बेडरूम में ही बिताती हैं. उन्हें अपने रूम में पॉजिटिव फील होता है. उनके बेडरूम में बार्बी थीम के कई कुशन हैं, क्योंकि उन्हें बार्बी पसंद है.
(Photo: Instagram @aslimonalisa)
मोनालिसा के बेडरूम से अटैच एक बड़ी सी बालकनी भी है. एक्ट्रेस ने कहा कि वो हर शाम को वहां बैठती हैं और बाहर का खूबसूरत नजारा एन्जॉय करती हैं.
(Photo: Instagram @aslimonalisa)
मोनालिसा के घर में एक डांसिंग रूम भी है. एक्ट्रेस ने डांसिंग रूम में बड़ा सा मिरर लगाया है. वो हर रोज वहां डांस प्रैक्टिस करती हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि जब उनके शोज होते हैं, तो घर में ही बने डांसिंग रूम में रिहर्सल करती हैं.
(Photo: Instagram @aslimonalisa)
एक्ट्रेस के डांसिंग रूम में एक बार भी है. जहां वो पति और दोस्तों संग पार्टी करती हैं.
(Photo: Instagram @aslimonalisa)
मोनालिसा के घर में एक खूबसूरत मंदिर भी है. उन्होंने अपने मंदिर की झलक भी दिखाई है. एक्ट्रेस ने कहा कि भगवान में उनकी काफी गहरी आस्था है.
(Photo: Instagram @aslimonalisa)
एक्ट्रेस के घर में जिम भी मौजूद है. उन्होंने किचन एरिया को जिम में कंवर्ट किया है. उन्होंने कहा कि जिम में उनके पति विक्रांत हर दिन वर्कआउट करते हैं. मगर वो ज्यादातर फोटोज क्लिक करने ही जिम जाती हैं.
(Photo: Instagram @aslimonalisa)
मोनालिसा ने अपने घर का किचन भी दिखाया. उन्होंने कहा कि वो किचन में कम ही आती हैं, क्योंकि उन्हें कुकिंग नहीं आती. उन्हें कुकिंग करना पसंद भी नहीं है. एक्ट्रेस को लगता है कि खाना बनाने में टाइम खराब होता है. इतने टाइम में वो कुछ प्रोडक्टिव करना चाहती हैं.
(Photo: Instagram @aslimonalisa)
मोनालिसा ने घर में पार्टी के लिए एक बैठक भी बनाई है, जहां वो दोस्तों के साथ जमीन पर बैठकर म्यूजिक पार्टीज करती हैं. दोस्तों के साथ हुक्का पीती हैं.
(Photo: Instagram @aslimonalisa)
मोनालिसा ने ये भी बताया कि उनकी जर्नी काफी मुश्किल रही है. कोलकाता में वो एक बहुत छोटे से घर में अपने परिवार संग रहती थीं. वहां से सफर तय करके इतने बड़े घर में खुद को देखकर उन्हें काफी खुशी महसूस होती है.
(Photo: Instagram @aslimonalisa)
मोनालिसा ने कहा कि मुंबई आने के बाद पहले वो पीजी में रहती थीं. फिर विक्रांत के साथ किराए के घर में लिवइन में रहने लगीं. 2013 में उन्होंने काफी मुश्किलों के बाद अपना पहला घर खरीदा था. अब डेढ़ साल पहले उन्होंने एक ये नया घर खरीदा है.
(Photo: Instagram @aslimonalisa)