भोजपुरी सिनेमा के चहेते सितारे आम्रपाली दुबे और निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव का रिश्ता शुरू से ही बेहद खास रहा है. अक्सर उनके अफेयर, गुपचुप शादी की खबरें आती ही रहती हैं.
अब आम्रपाली ने खुद अपनी फीलिंग्स बयां कर बता दिया है कि भोजपुरी एक्टर दिनेश संग उनका रिलेशन कितना गहरा है. वो उनकी सभी बातें सुनते हैं.
आम्रपाली ने बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में बताया कि दिनेश लाल यादव उनके गो-टू पर्सन यानी खास दोस्त है. उनसे वो कभी भी अपने दिल की बात कह सकती हैं. अपने हर इमोशन को बयां कर सकती हैं.
आम्रपाली ने कहा- मैं सबसे ज्यादा दिनेश जी के आगे ही अपनी भड़ास निकालती हूं. बेचारे वो ही गरीब आदमी मेरा सुनते रहते हैं.
एक्ट्रेस ने समझाया कि- गरीब आदमी से मतलब कि वो बिना किसी शिकायत के सारी बात सुनते हैं, कुछ नहीं कहते हैं. मैं कभी भी कॉल करके अपनी भड़ास निकाल देती हूं.
आम्रपाली कहती हैं- मैं बोलती जाती हूं कि उसने ऐसा किया, वो ऐसे बोल रहा था. मैं थक गई हूं. और वो सुनते रहते हैं, सिर्फ हां, हां, हां... ओके करते रहते हैं. मैं आग हूं तो वो बर्फ हैं.
आम्रपाली ने बताया कि निरहुआ के अलावा उनके एक और दोस्त हैं जिनका नाम निशांत है, वो प्रोड्यूसर हैं. 'वो भी मेरे दिन भर की थकान का शिकार बनते हैं.'
आम्रपाली और दिनेश लाल यादव अक्सर साथ में घूमते हुए स्पॉट होते हैं. एक्टर कह चुके हैं कि भले ही वो शादीशुदा हैं, लेकिन उन्हें कभी पत्नी से प्यार नहीं हुआ. एक्टर के तीन बच्चे हैं.