परिवार में कलह के चलते सपा यूपी विधानसभा चुनाव में होगी ध्वस्त: रीता बहुगुणा जोशी

हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होने वाली वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने समाजवादी परिवार में जारी कलह पर कहा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में अंतर्कलह के चलते समाजवादी पार्टी ध्वस्त होने वाली है.

Advertisement
रीता बहुगुणा जोशी रीता बहुगुणा जोशी

सबा नाज़ / जितेंद्र बहादुर सिंह

  • लखनऊ,
  • 24 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होने वाली वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने समाजवादी परिवार में जारी कलह पर कहा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में अंतर्कलह के चलते समाजवादी पार्टी ध्वस्त होने वाली है.

उन्होंने कहा कि 'यूपी में ये लड़ाई सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और उत्तर प्रदेश के की सत्ता में आने की नहीं है. ये लड़ाई पार्टी में वर्चस्व की है.' उन्होंने साफ कहा कि ये लड़ाई शिवपाल यादव और अखिलेश में टिकट बांटने को लेकर है.

Advertisement

रीता बहुगुणा ने ये भी कहा कि आने वाले समय में पार्टी में और ज्यादा दरार पड़ सकती है. एक तरफ तो अखिलेश ने मुलायम सिंह के आगे अपनी वेदना प्रकट की है वहीं शिवपाल ने सीधे-सीधे अखिलेश पर अटैक कर दिया है. रीता ने ये भी कहा कि ये बात साफ़ है कि मुलायम की सहमति से ही रामगोपाल को हटाया गया है. पूरे भाषण में कहीं भी मुलायम सिंह ने का नाम नहीं लिया.

ये तो सही है कि में दो स्पष्ट ग्रुप बन चुके हैं जिसको लेकर शाम तक तस्वीर साफ होने के आसार हैं. वहीं ये बात साफ है कि बीजेपी को इस नूराकुश्ती से सबसे ज्यादा फायदा होगा. केंद्र में बीजेपी की सरकार है कांग्रेस पार्टी यूपी में न के बराबर है. इस लिए बीजेपी को इस पूरे मामले के बाद सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »