रामगोपाल मेरी हत्या करा सकते हैं, यूपी में जिंदा नहीं बचूंगाः अमर सिंह

अमर सिंह ने मीडिया को रामगोपाल की धमकी याद दिलाते हुए कहा कि, आर्काइव देख लो, मैं रामगोपाल के टार्गेट पर हूं. वो खुलेआम मेरे हत्या की चुनौती दे रहे हैं कि मैं यूपी से सुरक्षित वापस नहीं जाऊंगा.

Advertisement
अमर सिंह अमर सिंह

संदीप कुमार सिंह

  • लखनऊ,
  • 22 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST

सपा का घोषणा पत्र जारी होने के बाद सपा के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने एक बार फिर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और महासचिव रामगोपाल यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने यहां तक कह दिया कि रामगोपाल उनकी हत्या करा सकते हैं.

अमर सिंह ने क्या कहा

रविवार को अमर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- मैंने केवल अखिलेश की प्रशंसा की है, इसका मतलब ये नहीं है कि मैं उनसे मेरा निष्कासन वापस लेने का आवेदन कर रहा हूं.

Advertisement

मीडिया में अपना पक्ष रखते हुए और अखिलेश पर तंज कसते हुए अमर सिंह ने कहा कि पार्टी से निष्कासन के बाद उन्होंने मुझे छुट्टा सांड़ बना दिया है, जहां हरा दिखेगा वहीं मुंह मारूंगा.


अमर सिंह ने मीडिया को रामगोपाल की धमकी याद दिलाते हुए कहा कि, आर्काइव देख लो, मैं रामगोपाल के टार्गेट पर हूं. वो खुलेआम मेरे हत्या की चुनौती दे रहे हैं कि मैं यूपी से सुरक्षित वापस नहीं जाऊंगा.


अमर सिंह ने चुनाव आयोग के फैसले के बाद अखिलेश की तारीफ की थी. हालांकि यह भी कहा था कि जीत या हार से तय नहीं होता कि कौन सही और कौन गलत है.

रामगोपाल ने दी थी धमकी
अक्टूबर में जब में सत्ता संघर्ष चरम पर था. अखिलेश और शिवपाल आमने-सामने थे. उस वक्त 24 अक्टूबर को रामगोपाल ने धमकी भरे अंदाज में कहा था कि अमर सिंह और शिवपाल यूपी में कहीं भी चले जाएं और मेरे खिलाफ बोंलें तो पता चलेगा कि रामगोपाल क्या चीज हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »