UP Tak Baithak: बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा बोलीं- प्रियंका गांधी अच्छी नेता, लेकिन उनका असर नहीं

रीता बहुगुणा ने दावा किया कि 2014 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी और 2014 से 2017 तक जितनी भी केंद्र की योजनाएं थीं, उन्हें समाजवादी पार्टी ने यूपी में लागू नहीं होने दिया. लेकिन जब 2017 में हमारी सरकार आई तो ये सारी योजनाएं यहां भी लागू की गईं.

Advertisement
रीता बहुगुणा जोशी रीता बहुगुणा जोशी

सुरेश कुमार सिंह

  • प्रयागराज,
  • 18 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

UP Tak Baithak 2021: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को प्रयागराज में 'यूपी तक' की 'बैठक' का आयोजन किया गया. इसमें 'कैसे होगा संगम?' सेशन में प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने शिरकत की. रीता बहुगुणा लंबे समय तक कांग्रेस में थीं और 2017 में बीजेपी में आ गई थीं. रीता बहुगुणा जोशी ने दावा किया कि बीजेपी प्रयागराज की सभी 12 विधानसभाओं में जीत हासिल करेगी.

Advertisement

रीता बहुगुणा ने दावा किया कि 2014 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी और 2014 से 2017 तक जितनी भी केंद्र की योजनाएं थीं, उन्हें समाजवादी पार्टी ने यूपी में लागू नहीं होने दिया. लेकिन जब 2017 में हमारी सरकार आई तो ये सारी योजनाएं यहां भी लागू की गईं.

प्रियंका गांधी अच्छी हैं लेकिन...

रीता बहुगुणा ने कहा कि 'मैं कांग्रेस में लंबे वक्त तक रही हूं. मैंने उसकी कार्यशैली देखी है. कांग्रेस का नेतृत्व बहुत कमजोर है. हालांकि वहां नेता अच्छे हैं.' उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर कहा कि वो अच्छी हैं, लेकिन उनका असर नहीं है. उन्होंने कहा, 'प्रियंका अच्छी हैं. लेकिन उन्होंने कितनी रात जनपद में गुजारी हैं. यूपी के विकास के लिए जो फोकस चाहिए, वो हो रहा है क्या. अगर लोगों के साथ आप संवाद नहीं करेंगी तो नेतृत्व में कौन हैं, कोई प्रभाव नहीं पड़ता.'

Advertisement

ब्राह्मण बुद्धिमान है, वो सब जानता है

क्या सचमुच ब्राह्मणों की नाराजगी है योगी सरकार से? इस सवाल पर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, 'पार्टी की नीति साफ है- सबका साथ, सबका विकास. योगी आदित्यनाथ-नरेंद्र मोदी को काम पर घेरा नहीं जा सकता. ऐसे में भ्रम फैलाया जा रहा है. ब्राह्मण बुद्धिमान है, वो सब जानता है. कोरोना-बाढ़ संकट में बहनजी (मायावती) नजर नहीं आईं, आज उनको ब्राह्मण याद आ गए.'

ब्राह्मण चेहरा होकर भी मोदी कैबिनेट में जगह क्यों नहीं मिली? इस सवाल पर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, 'बीजेपी की सबसे बड़ी खूबी यही है कि चेहरा देखकर मौका नहीं मिलता. नए लोगों को भी मौका दिया जाता है. पार्टी ने जो मुझे दिया मैं खुश हूं. मेरी उम्र 70 वर्ष से अधिक है. मुझे पार्टी से काफी सम्मान मिला.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »