जब पीएम मोदी ने छू लिए बीजेपी कार्यकर्ता के पैर, वायरल वीडियो देख सब हैरान

पीएम मोदी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उस वीडियो में पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ता के पैर छूते दिख रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही कई लोग पीएम की सादगी की तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
जब पीएम मोदी ने छू लिए बीजेपी कार्यकर्ता के पैर जब पीएम मोदी ने छू लिए बीजेपी कार्यकर्ता के पैर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:08 AM IST
  • उन्नाव की 6 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान
  • पीएम मोदी ने रैली में फिर उठाया परिवारवाद मुद्दा

पीएम नरेंद्र मोदी कई बार अपने अंदाज से सभी को हैरान कर जाते हैं. एक बार फिर यूपी चुनाव की एक रैली के दौरान ऐसा वाकया देखने को मिला कि हर कोई पीएम मोदी की तारीफ करने लगा. ये वाकया उन्नाव रैली का है जब मंच पर जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने पीएम मोदी को भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट की. 

अब अवधेश कटियार ने पीएम को मूर्ति भेंट करने के बाद उनके चरण भी स्पर्श किए. ये देख पीएम मोदी ने उन्हें तुरंत रोक दिया और फिर खुद उनके पैर छू लिए. उन्होंने अपने इशारों ने साफ कर दिया कि वे नहीं चाहते कि कोई उनके पैर छुए. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो चुका है. कई लोग पीएम की ये सादगी देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. बीजेपी नेता अरुण यादव ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि एक कार्यकर्ता के पैर सिर्फ मोदीजी ही छू सकते है, वजह ये है कि श्रीराम की मूर्ति देने वाले से खुद के पैर नहीं छुआ सकते.

Advertisement

वैसे जानकारी के लिए बता दें कि उन्नाव जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार का हाल ही में प्रमोशन किया गया था. वे पहले बीजेपी के उन्नाव में जिला महासचिव हुआ करते थे. लेकिन चुनाव से पहले उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी गई. उन्नाव की कुल 6 विधानसभा सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है, ऐसे में अवधेश कटियार की बड़ी भूमिका रहने वाली है.

पीएम मोदी की उन्नाव रैली की बात करें तो उन्होंने एक बार फिर अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने परिवारवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन परिवारवादियों के लिए सिर्फ इनका हक मायने रखता है. अगर कभी यूपी की जनता अपमानित हो जाए, ये अपनी आंखें बंद कर लेते हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »