यूपी चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी BJP, सीएम योगी ने बताया टारगेट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, भाजपा आने वाले चुनाव में रिकॉर्ड सीटें जीतने जा रही है. बीजेपी 325 से ज्यादा सीटें जीतेगी. इसमें 350 या उससे ज्यादा सब शामिल हो जाता है. इतना ही नहीं सत्ता में दोबारा आने के सवाल पर सीएम योगी ने कहा, मैं इसलिए यूपी का सीएम बना हूं कि प्रदेश में फिर से भाजपा की फिर से सरकार बने. हम इतिहास बदलने आए हैं.

Advertisement
सीएम योगी आदित्यनाथ सीएम योगी आदित्यनाथ

aajtak.in

  • काशी,
  • 24 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST
  • सीएम योगी बोले- भाजपा यूपी में 325 से ज्यादा सीटें जीतेगी
  • फोन टैपिंग पर बोले सीएम- मुझे इतनी फुर्सत कहां

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'पंचायत आजतक' में हिस्सा लिया. इस दौरान सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान सीएम योगी ने यह भी बताया कि बीजेपी आने वाले चुनाव में कितनी सीटें जीतने वाली है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, भाजपा आने वाले चुनाव में रिकॉर्ड सीटें जीतने जा रही है. बीजेपी 325 से ज्यादा सीटें जीतेगी. इसमें 350 या उससे ज्यादा सब शामिल हो जाता है. इतना ही नहीं सत्ता में दोबारा आने के सवाल पर सीएम योगी ने कहा, मैं इसलिए यूपी का सीएम बना हूं कि प्रदेश में फिर से भाजपा की फिर से सरकार बने. हम इतिहास बदलने आए हैं. 

Advertisement

अखिलेश पर साधा निशाना

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर फिर निशाना साधा. सीएम ने कहा, अखिलेश यादव जब तक 12 बजे सो कर उठते हैं, तब तक मैं कई दौरे, अधिकारियों के साथ मीटिंग करके अगले कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटा रहता हूं. जब मैं ब्रह्म मुहूर्त में पूजा पाठ करता हूं, तब अखिलेश सो रहे होते हैं. उन्हें पूजा पाठ से क्या मतलब है. अखिलेश जी के पास पर्याप्त समय है. वे बड़े बाप के पुत्र हैं. उनका यही बड़ा काम है. 

फोन टैपिंग के सवाल पर क्या बोले सीएम योगी

सपा के फोन टैपिंग के आरोपों पर सीएम योगी ने कहा, मुझे इतनी फुर्सत नहीं है कि मैं ये सब काम करूं. मैं जब से सीएम बना हूं, हर रोज 16-20 घंटे काम करना होता है. कब किस कार्यक्रम में शामिल होना है, इसका प्लान सब पहले ही तय हो जाता है. मुझे इन आरोपों पर इनकी बुद्धि पर तरस आती है. क्योंकि इनकम टैक्स स्टेट की एजेंसी नहीं है. वो स्वतंत्र एजेंसी है. समाजवादी पार्टी के नेताओं की आय से अधिक संपत्ति का मामला भाजपा की सरकार का नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार का है.

Advertisement

चौथे नंबर पर न आ जाए सपा

योगी ने कहा, 2017 में दो लड़कों की जोड़ी बनी थी, उसे जनता ने ठुकरा दिया था. इसके बाद यूपी में बुआ और बबुआ की जोड़ी बनी थी, इसे भी जनता ने ठुकरा दी. जिस यूपी में 2019 में भाजपा के लिए यूपी मुश्किल बताया जा रहा था, उसमें भाजपा ने 64 सीटें जीतीं. बसपा ने सिर्फ 10 सीटें जीतीं. सपा 2019 में तीसरे नंबर पर थी, मुझे डर है कि कहीं उनका बोल चाल, उनके कार्य करने का तरीका चौथे स्थान पर न पहुंचा दे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »