योगी के घर आने का असर? अब केशव मौर्य बोले- आगे भी वही हमारे सीएम रहेंगे, विवाद की जरूरत नहीं

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर दिए जा रहे तमाम बयानों के बीच बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे थे. अब बुधवार को केशव मौर्य ने तमाम अटकलों पर रोक लगा दी है. 

Advertisement
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 23 जून 2021,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST
  • यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान
  • 2022 में 300 सीटें जीतेगी भाजपा: केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में हलचल जारी है. मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर दिए जा रहे तमाम बयानों के बीच बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे थे. अब बुधवार को केशव मौर्य ने ऐसा बयान दिया है जो तमाम अटकलों पर विराम देने वाला माना जा रहा है. 

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर आने को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बेटे की शादी हुई थी, इसलिए सभी लोग आशीर्वाद देने के लिए आए थे. मुख्यमंत्री जी पहली बार आवास पर जरूर आए हैं, लेकिन सुख-दुख के वक्त पर उनका सहयोग हमेशा ही रहा है.

मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही अटकलों को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब राष्ट्रीय स्तर का नेता कोई बोलता है, तो उसका मतलब निकालना चाहिए. अभी योगी जी ही मुख्यमंत्री हैं, अगर राष्ट्रीय नेतृत्व बोल रहा है कि वही मुख्यमंत्री होंगे, तो मानना चाहिए कि वही सीएम रहेंगे.

‘अबकी बार, 300 पार का लक्ष्य’
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ना ही संगठन में कोई बदलाव किया जा रहा है, हर किसी का एक ही लक्ष्य है कि 2022 में बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीत कर आए.

Advertisement

लगातार हो रही बैठकों को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये होती रहती हैं, आगे भी होती रहेंगी. लेकिन हमारा फोकस सिर्फ प्रदेश में विकास पर रहा है, विपक्ष लगातार इधर-उधर की बात कर रहा है लेकिन केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार सिर्फ काम पर फोकस कर रही है. 

संजय निषाद की ओर से डिप्टी सीएम पद के लिए किए गए दावे पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर किसी की कोई बात है, तो वो कह सकते हैं. लेकिन गठबंधन का अगर हिस्सा हैं, तो उसमें क्या संभव हो सकता है इसपर नेतृत्व विचार करेगा और आगे काम करेगा. 

दरअसल, उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पूर्व भाजपा में लगातार बैठकों का दौर जारी है. केंद्रीय नेतृत्व भी लखनऊ पहुंकर बैठकें कर रहा है, रणनीति बनाने का दौर भी जारी है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »