राजस्थान में चुनाव से पहले एजेंसियों का एक्शन, 10 दिन में 143 करोड़ की शराब, सोना और कैश जब्त

राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले निर्वाचन विभाग के निर्देश पर एनफोर्समेंट एजेंसियों ने पूरे प्रदेश में कार्रवाई की है. आचार संहिता लागू होने के बाद महज 10 दिन में एजेंसियों ने 143 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की अवैध सामग्री जब्त की है.

Advertisement
राजस्थान में एनफोर्समेंट एजेंसियों ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है (सांकेतिक तस्वीर) राजस्थान में एनफोर्समेंट एजेंसियों ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है (सांकेतिक तस्वीर)

जयकिशन शर्मा

  • जयपुर,
  • 20 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश में कई एनफोर्समेंट एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं. आदर्श आचार संहिता लागू होने के 10 दिन के भीतर एनफोर्समेंट एजेंसियों ने 143 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी और अन्य सामग्री जब्त की है. जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के दौरान यानि 65 दिन में 70 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त की गई थी.
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है. इसमें आचार संहिता लगने से अब तक 795978 लीटर शराब (15 करोड़ 37 लाख रुपए कीमत), 26 करोड़ 27 लाख रुपए कैश, 38.94 करोड़ रुपए कीमत का ड्रग्स और सोना-चांदी जब्त किया है, इस तरह की कीमती धातुओं की कीमत करीब 15.72 करोड़ रुपए है. जबकि 46.24 करोड़ रुपए की कीमत की फ्रीबीज जब्त की गई हैं.

Advertisement

प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 21 करोड़ 20 लाख के सीजर के साथ जयपुर प्रदेश में सबसे आगे है. दूसरे स्थान पर उदयपुर 11 करोड़ 20 लाख रुपए, तीसरे स्थान पर बाड़मेर 9 करोड़ 80 लाख रुपए, चौथे स्थान पर 9 करोड़ 49 लाख रुपए के साथ भीलवाड़ा है. जबकि अलवर में 8.31 करोड़, जोधपुर में 8.26 करोड़, श्रीगंगानगर में 7.17 करोड़, सीकर में 6.63 करोड़, चित्तौड़गढ़ में 6.53 करोड़ और पाली में अब तक 5.26 करोड़ रुपए की जब्ती की गई है. उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है. किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले चुनावी तारीख की घोषणा कर दी है. ऐलान करने के बाद ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. मिजोरम में नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोटिंग होगी. वोटों की गिनती सभी जगह 3 दिसंबर के दिन की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »