Punjab: कांग्रेस ने 23 उम्मीदवार घोषित किए, नवजोत सिंह सिद्धू के भतीजे को अमरगढ़ से टिकट

Punjab assembly elections 2022: पंजाब चुनावों के लिए घोषित कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के भतीजे स्मित सिंह को भी अमरगढ़ सीट से टिकट दिया गया है.

Advertisement
कांग्रेस 109 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है. (सांकेतिक) कांग्रेस 109 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है. (सांकेतिक)

सुप्रिया भारद्वाज / कमलजीत संधू / मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़ ,
  • 26 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:22 AM IST
  • पंजाब में कांग्रेस के अब तक 109 उम्मीदवार घोषित
  • शेष 8 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान आज

पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab assembly polls 2022) के लिए कांग्रेस ने मंगलवार देर रात अपने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी. इस लिस्ट में राज्य  कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के भतीजे स्मित सिंह को अमरगढ़ सीट से टिकट दिया गया है. साथ ही आम आदमी पार्टी छोड़कर आने वाले आशु बांगड़ को फिरोजपुर ग्रामीण से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है. 

Advertisement

पंजाब में कांग्रेस अब तक कुल 117 में से 109 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है. बाकी बचे 8 नामों की घोषणा बुधवार को किए जाने की संभावना है. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सभी 117 उम्मीदवारों के साथ 27 जनवरी को स्वर्ण मंदिर सहित पंजाब के तीन तीर्थस्थलों के दर्शन करेंगे. 

कांग्रेस की आने वाली फाइनल लिस्ट में नवाशहर विधानसभा सीट भी शामिल है जहां से अंगद सिंह को टिकट मिलने की उम्मीद है. बता दें कि अंगद, अदिति सिंह के पति हैं जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हैं. बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अदिति सिंह को रायबरेली से टिकट दिया है. साल 2017 के विधानसभा चुनावों में अदिति कांग्रेस के टिकट पर जीतकर यहां से विधानसभा पहुंची थीं.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement