बादल परिवार के गढ़ में ताल ठोकेंगे कांग्रेस के युवराज

राहुल 27 जनवरी को मजीठिया इलाके से अपने तीन दिनों के प्रचार कार्यक्रम का बिगुल फूंकेंगे. यहां से पंजाब के मौजूदा राजस्व मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया चुनाव लड़ रहे हैं. वो केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर के भाई हैं.

Advertisement
बादल परिवार के गढ़ में राहुल की चुनावी रैलियां बादल परिवार के गढ़ में राहुल की चुनावी रैलियां

सुप्रिया भारद्वाज

  • दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

पंजाब के सियासी रण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बादल परिवार के गढ़ में ताल ठोकते नजर आएंगे.

मजीठिया में होगी रैली
राहुल 27 जनवरी को मजीठिया इलाके से अपने तीन दिनों के प्रचार कार्यक्रम का बिगुल फूंकेंगे. यहां से पंजाब के मौजूदा राजस्व मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया चुनाव लड़ रहे हैं. वो केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर के भाई हैं.

Advertisement


इसके अलावा राहुल गांधी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र लांबी में भी रैली को संबोधित करेंगे. गांधी सुखबीर बादल के चुनावी हलके जलालाबाद में भी वोटरों को संबोधित करेंगे. लांबी से कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रकाश बादल को चुनौती दे रहे हैं. जलालाबाद से रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. चुनावी रैलियों को संबोधित करने के अलावा राहुल गांधी 28 जनवरी को लुधियाना में राज्य के बड़े कारोबारियों से भी मिलेंगे.

तीन दिनों के प्रचार कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी राहुल गांधी के साथ रहेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »