'मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे... ये बोलकर कांग्रेस हमें चिढ़ाती थी', उज्जैन में बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि आपके सामने 2 ही विकल्प हैं. एक है कांग्रेस पार्टी, जिसने मध्य प्रदेश को पिछड़ा और बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा था. दूसरी ओर हैं मोदी जी. जिनके नेतृत्व में बीजेपी ने 18 साल में मध्य प्रदेश के कोने-कोने में विकास का काम किया है.

Advertisement
अमित शाह ने उज्जैन में रैली को संबोधित किया अमित शाह ने उज्जैन में रैली को संबोधित किया

संदीप कुलश्रेष्ठ

  • उज्जैन,
  • 29 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 11:03 PM IST

गृहमंत्री अमित शाह ने उज्जैन में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस हमारे लिए कहती थी कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे. कांग्रेस ऐसा बोलकर हमें चिढ़ाती थी. उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी सुन लें, मंदिर भी वहीं बनाएंगे भी वही बनाएंगे और तारीख भी बताएंगे. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के मंदिर का उद्घाटन होगा. इसमें पीएम मोदी भी जाएंगे. 

Advertisement

अमित शाह ने कहा कि मैं बचपन में गाड़ी से महाकाल के दर्शन करने आता था. अहमदाबाद से निकलकर दाहोद तक नींद लग जाती थी, जैसे ही दाहोद में घुसते थे. गाड़ी गड्ढे में गिरती थी और नींद उड़ जाती थी. उन्होंने कहा कि आपके सामने 2 ही विकल्प हैं. एक है कांग्रेस पार्टी, जिसने मध्य प्रदेश को पिछड़ा और बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा था. दूसरी ओर हैं मोदी जी. जिनके नेतृत्व में बीजेपी ने 18 साल में मध्य प्रदेश के कोने-कोने में विकास का काम किया.

मालवा सिमी का गढ़ रहा है. PFI का गढ़ रहा है.  PFI पर बैन लगना चाहिए कि नहीं. उज्जैन में देखा कि कहीं न कहीं कुछ न कुछ काम चल रहा है. 9 लाख करोड़ के काम चल रहे हैं. MP के लिए नरेद्र मोदी सरकार ने 31 लाख करोड़ खर्च किए हैं, उन्होंने कहा कि उज्जैन आने की अब मुझे जरूरत ही नहीं है. मेरा युवा मोर्चा कार्यकर्ता ही जवाब दे देगा.

Advertisement

अमित शाह ने कहा कि मैं आपसे अपील करता हूं कि देश को दुनिया में नंबर एक बनाने के लिए लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए कमल के निशान पर वोट करें. उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो मध्य प्रदेश बीमारू (पिछला) राज्य बन गया था, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य का हर कोना विकास गतिविधियों से गुलजार है

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »