बस की सीट पर जैसे रुमाल छोड़ जाते हैं लोग, वैसे ही अमेठी में रुमाल फेरने आएंगे राहुल गांधी, बोलीं- स्मृति ईरानी  

केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को बंगाल में समर्थन दिया है. वही लोग हिंदू परिवार को चिह्नित करते हैं और कम उम्र की बहू-बेटियों को उठाकर पार्टी कार्यालय में ले जाकर सामूहिक बलात्कार करते हैं. कुकर्मी अमेठी को अपना घर न बना पाएं, इसलिए मोदी को जिताना है.

Advertisement
सांसद स्मृति ईरानी ने लोगों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं का बताया लाभ. सांसद स्मृति ईरानी ने लोगों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं का बताया लाभ.

अभिषेक कुमार त्रिपाठी

  • अमेठी ,
  • 23 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST

उत्तरप्रदेश के लोकसभा सीट अमेठी पर अपने दौरे पर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लगातार लोकसभा क्षेत्र के जाकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साध रही हैं. बीते दिन स्मृति ईरानी ने गांव में पहुंचकर रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब जीजा की नजर अमेठी पर है, तो साले साहब क्या करें. इसी के साथ उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते ही कहा की सारे अधर्मी और कुकर्मी अमेठी को अपना घर न पाएं इसलिए मोदी को वोट दीजिए.

Advertisement

केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना. उन्होंने कहा कि 26 तारीख के बाद वायनाड से टाटा, बाय-बाय करने अमेठी आएंगे राहुल गांधी. वहीं, उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जीजा जी की नजर अमेठी पर है, तो साले साहब क्या करें. 

रुमाल फेरने अमेठी आएंगे राहुल गांधी   

केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले लोग बस पर बैठते थे और सीट छोड़कर कही जाते थे, तो सीट पर रूमाल रखकर जाते थे. उसी तरह राहुल गांधी भी अमेठी में रूमाल फेरने आएंगे. राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को बंगाल में समर्थन दिया है.

राहुल गांधी ने दिया रेपिस्ट्स का साथ- स्मृति

वही लोग हिंदू परिवार को चिह्नित करते हैं और कम उम्र की बहू-बेटियों को उठाकर पार्टी कार्यालय में ले जाकर सामूहिक बलात्कार करते हैं. जिन लोगों ने जाने से मना किया, उनको जमकर मारा गया है और सागर का पानी छोड़कर उनकी फसलों को बर्बाद कर दिया गया है. लोकसभा चुनाव जीतने के लालच में राहुल गांधी ने बलात्कारियों का साथ दिया है.

Advertisement

अमेठी को अपना घर न बना पाएं कुकर्मी

जब राहुल गांधी चुनाव लड़ने आते हैं, तो बाहर से लोग लाए जाते हैं. वही रेपिस्ट्स लोग यहां पर आएंगे. ये चुनाव अमेठी का इसलिए खास है कि सारे अधर्मी और कुकर्मी अमेठी को अपना घर न बना पाएं, इसलिए मोदी को जिताना है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने दौरे के दौरान भेटुआ ब्लॉक के गांव मोहन सरैया में पहुंचकर लोगों को मिलने वाली सरकारी योजना का लाभ बताया. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »