रोहिणी आचार्य के चुनाव मैदान में उतरते ही छिड़ी सिंगापुर की बहू Vs बिहारी प्राइड की लड़ाई!

लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य के सारण से चुनाव मैदान में उतरने को लेकर बीजेपी ने लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है. बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कटाक्ष करते हुए कहा, जनता को सिंगापुर की बहू और बिहारी प्राइड में से किसी एक को चुनना है. वहीं बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर बरसते हुए कहा, देखते हैं हमारी बची हुई 5 बहनों को लालू जी कब चुनाव मैदान में उतारते हैं.

Advertisement
रोहिणी आचार्य को सारण से चुनाव लड़वाएंगे लालू रोहिणी आचार्य को सारण से चुनाव लड़वाएंगे लालू

aajtak.in

  • पटना,
  • 02 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति के मैदान में उतरते ही बीजेपी लालू परिवार पर हमलावर हो गई है. रोहिणी आचार्य का सारण से चुनाव लड़ना लगभग तय हो चुका है जिसके बाद उन्होंने सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. चुनाव प्रचार की शुरुआत से पहले रोहिणी ने अपने पिता को भगवान कहते हुए पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और उसके बाद अपने प्रचार के लिए निकल गईं.

Advertisement

ये बिहार प्राइड की लड़ाई: विजय सिन्हा

वहीं दूसरी तरफ रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने को लेकर बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इसे बिहार प्राइड की लड़ाई से जोड़ दिया. उन्होंने कहा, 'बिहार की बेटी का सम्मान नहीं और जो बेटी सिंगापुर में बहू बन गई वो अब वो बिहार की उम्मीदवार बनेगी, ये बिहार की जनता तय करे कि जो सही में बिहारी है उसके साथ चलेगी या फिर उसके साथ जो सिंगापुर में जाकर वहां के लोगों की सेवा कर रही है.' उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा जनता को सिंगापुर की बहू और बिहारी प्राइड में से किसी एक को चुनना है.

सम्राट चौधरी ने पूछा बाकी बेटियों को कब लड़वाएंगे चुनाव

वहीं सम्राट चौधरी ने भी रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने के फैसले पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू जी का परिचय ही है परिवारवाद से है. लालू जी ने 2 बेटे और 2 बेटियों को तो चुनाव मैदान में उतार दिया है, देखते हैं हमारी बची हुई 5 बहनों को कब चुनाव मैदान में उतारते है लालू जी.

Advertisement

बता दें कि रोहिणी आचार्य अपना पहला चुनावी अभियान शुरू करने से पहले सोमवार को मां राबड़ी देवी और पिता लालू यादव के साथ सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर पहुंची थीं जहां उन्होंने पूजा अर्चना की थी. बीजेपी द्वारा हमला किए जाने के बाद रोहिणी आचार्य ने कहा था कि मैंने सिंगापुर में बैठे-बैठे ही इनकी (बीजेपी) नाक में दम कर दिया था.

बता दें कि रोहिणी आचार्य की शादी साल 2002 में उस वक्त अमेरिका में काम करने सॉफ्टवेयर इंजीनियर समरेश सिंह से हुई थी. इसके बाद समरेश सिंह सिंगापुर शिफ्ट हो गए. अपने पति संग काफी लंबे समय से रोहिणी आचार्य सिंगापुर में ही रह रही हैं. समरेश सिंह सिंगापुर में ही एक सॉफ्टवेयर कंपनी में बड़े पद पर काम करते हैं.

रोहिणी आचार्य ने ही बीते साल अपने पिता को किडनी देकर उनकी जान बचाई थी. रोहिणी आचार्य ने डॉक्टरी की पढ़ाई की है और सारण सीट पर उनका सीधा मुकाबला बीजेपी के कद्दावर नेता और मौजूदा सांसद राजीव प्रताप रूडी से होगा.

सम्राट चौधरी ने दिया था विवादित बयान

रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने को लेकर पहले भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बयान दिया था जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था. उन्होंने पूर्व सीएम लालू पर निशाना साधते हुए कहा था कि, टिकट बेचने में लालू यादव ने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा. पहले अपनी बेटी की किडनी ली और उसके बाद लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया. 

Advertisement

सम्राट के बयान पर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने पलटवार किया था. उन्होंने कहा था कि ओछी सोच और ओछे चरित्रवालों की हर ओछी बात का जवाब जनता के बीच, जनता जनार्दन की अदालत में दूंगी. सही-गलत का फैसला जनता करेगी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »