तमिलनाडु की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक शिवगंगा सीट से कांग्रेस के कार्ति चिदंबरम ने बीजेपी के एच राजा को हरा दिया है. कार्ति ने एच राजा को 332244 वोटों से शिकस्त दी. कार्ति चिदंबरम को 566104 और एच राजा को 233860 वोट मिले.
ये रहे नतीजे
कब और कितनी हुई वोटिंग
शिवगंगा में लोकसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल को वोट डाले गए. यहां के मतदाताओं ने दूसरे चरण की वोटिंग के तहत अपने वोट का इस्तेमाल किया. चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक राज्य में 71.87 फीसदी मतदान हुआ. वहीं शिवगंगा लोकसभा सीट पर 69.34 फीसदी वोटिंग हुई.
कितने प्रत्याशी हैं मैदान में
यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम 7 बार सांसद रह चुके हैं. पिछले चुनाव में उनके बेटे कार्ति चिदंबरम पिता की कामयाबी को नहीं दोहरा पाए थे, लेकिन एक बार फिर कांग्रेस ने इस सीट पर कार्ति चिदंबरम को उतारा है. जबकि बीजेपी ने यहां से एच राजा को उम्मीदवार बनाया है. 2014 के लोकसभा चुनाव में एच राजा तीसरे स्थान पर रहे थे.
2014 का जनादेश
2014 के लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके ने यहां से जीत दर्ज की थी. पीआर सेंथिलनाथन यहां से सांसद हैं. उन्हें 475993 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर डीएमके के दिग्गज नेता रा ध्रुवाई रहे. उन्हें 246608 वोट मिले थे.
सामाजिक तानाबाना
तंजावुर सीट पर 1412373 मतदाता है. जिसमें पुरुषों का प्रतिशत 49.88 है बकि महिलाओं का प्रतिशत 50.12 है. प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की तादाद 1005 है. तंजावुर लोकसभा सीट के तहत छह विधानसभा सीटें आती हैं. ये हैं- थिरूमायम, तिरुपट्टूर, कराईकुडी, अलंगुडी, मनमदुरई, शिवगंगा. तीन विधानसभा सीटें डीएमके के पास हैं तो दो पर एआईएडीएमके का कब्जा है. एक सीट कांग्रेस के पास है.
सीट का इतिहास
तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट अपने खनिज पदार्थों, बुनाई, मेटल आधारित उद्योगों के लिए मशहूर है. जहां तक बात राजनीति की है, तो यह सीट कांग्रेसियों का गढ़ रही है. लेकिन 2014 के चुनाव में एआईएडीएमके ने उलटफेर करते हुए यहां से जीत हासिल की थी. एआईएडीएमके के पीआर सेंथिलनाथन यहां से सांसद हैं.
चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
सुरेंद्र कुमार वर्मा