राहुल गांधी ने आंध्रप्रदेश के लोगों से किया विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा

तिरुपति में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया.

Advertisement
तिरुपति में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तिरुपति में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

aajtak.in

  • तिरुपति,
  • 22 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

तिरुपति में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया. उन्होंने कहा, 'मैं आंध्र प्रदेश और देश के हर एक व्यक्ति से कहना चाहता हूं कि जैसे ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार आयेगी, दुनिया की कोई ताकत आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने से कांग्रेस पार्टी को रोक नहीं सकेगी. प्रधानमंत्री कोई सामान्य व्यक्ति नहीं होता. प्रधानमंत्री करोड़ों लोगों की आवाज़ होता है. आंध्र प्रदेश को ‘विशेष दर्जा’ देने का वादा भारत के प्रधानमंत्री ने नहीं बल्कि हर एक भारतीय ने किया था.'

Advertisement

राहुल ने कहा कि पांच साल पहले प्रधानमंत्री मोदी यहां आये थे और भाषण में कहा था कि आंध्र प्रदेश को दस वर्षों के लिये विशेष दर्जा दिया जायेगा. उसी भाषण में उन्होंने हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख देने, हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने और किसानों को सही दाम देने की बात भी कही थी. उनका हर एक बयान झूठ था.

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि जब पुलवामा हमला हुआ था, तब पीएम मोदी शूटिंग कर रहे थे. हमले के तीन घंटे बाद तक वह शूटिंग कर रहे थे. राजनीति और नेतृत्व में सबसे महत्वपूर्ण चीज व्यक्ति के शब्दों का होता है, यदि उसमें वजन नहीं है तो फिर उसका कोई मतलब नहीं है.

राहुल ने कहा कि एक तरफ टूटे हुए वादे हैं और दूसरी तरफ एक पार्टी है जो वादों को पूरा करती है. हमने मनरेगा दिया. हमने कहा कि हम आपकी जमीन वापस देंगे और हम भूमि अधिग्रहण अधिनियम लाए. किसान से बिना पूछे उसकी जमीन नहीं ली जा सकती. किसान से जमीन लिये जाने पर 4 गुना मुआवजा दिया जायेगा. हमने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख रुपये का कर्जा माफ किया, लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं किया. पूरा देश जानता है 'चौकीदार चोर है'

इससे पहले राहुल गांधी ने तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की. उन्होंने तिरुमाला पहाड़ियों के शीर्ष पर बालाजी मंदिर पहुंचने से पहले लगभग 9 किमी की दूरी पैदल तय करने के बाद 3500 सीढ़ियों की चढ़ाई की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »