राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, बोले- आयोग के फैसलों से मोदी को फायदा पहुंचा

राहुल गांधी ने कहा कि यह तो सौ फीसदी तय है कि चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है. राहुल गांधी ने ईवीएम हटाने जाने के सवाल पर कहा कि यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह इसे बनाए रखता है या हटाता है. मैं चुनाव आयोग की जिम्मेदारी पर टिप्पणी नहीं करूंगा.

Advertisement
राहुल गांधी (फोटो- PTI) राहुल गांधी (फोटो- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2019,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव कराने के मामले में केंद्रीय चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने पहली बार इतने स्पष्ट तरीके से चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग के कमोबेश सभी फैसलों से भाजपा को मदद मिली है.

चरणवार चुनाव से मिला भाजपा को फायदा

Advertisement

राहुल गांधी ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फायदा पहुंचाने के लिए कराए गए हैं. उन्होंने कहा कि इन चरणों में सोच-समझकर इस बात का ध्यान रखा गया है कि कहां पर कब चुनाव कराए जाएं. भाजपा के नेताओं को जहां पर भी बाद में प्रचार करना था, वहां पर बाद के चरणों में चुनाव रखे गए हैं.

एक जैसे बयान पर पीएम को क्लीन चिट, विपक्ष को नोटिस

राहुल गांधी ने इसके साथ ही चुनाव आयोग की ओर से विपक्षी नेताओं को नोटिस मिलने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्षी नेता एक ही बात कहते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सजा नहीं मिलती. जबकि ठीक वैसे ही मामले में विपक्षी नेताओं को नोटिस मिल जाता है, उनको पकड़ लिया जाता है, उनसे जवाब मांगा जाता है. राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी गलत बोलते हैं और उन्हें क्लीन चिट मिल जाती है.

Advertisement

ईवीएम हटाने का फैसला चुनाव आयोग लेगा

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यह तो सौ फीसदी तय है कि चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है. राहुल गांधी ने हालांकि, यह नहीं कहा कि अगर उनकी पार्टी सरकार में आती है तो चुनाव आयोग पर कोई एक्शन लिया जाएगा. राहुल गांधी ने ईवीएम हटाने जाने के सवाल पर कहा कि यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह इसे बनाए रखता है या हटाता है. मैं चुनाव आयोग की जिम्मेदारी पर टिप्पणी नहीं करूंगा.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »