कांग्रेस-JDS के बीच सीटों पर सहमति, 10 सीटों पर मान सकते हैं देवगौड़ा

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है. बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जेडीएस के प्रमुख एचडी देवगौड़ा के घर जाकर सीट बंटवारे पर मंथन किया.

Advertisement
राहुल गांधी, एचडी देवगौड़ा राहुल गांधी, एचडी देवगौड़ा

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है. बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जेडीएस के प्रमुख एचडी देवगौड़ा के घर जाकर सीट बंटवारे पर मंथन किया. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत के जरिए सीट फॉर्मूले पर सहमति बन सकती है.

बता दें कि कर्नाटक की कुल 28 लोकसभा सीटों में से जेडीएस 12 सीटें मांग रही है. लेकिन कांग्रेस महज 8 सीटें देना चाहती है. ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे का मामला उलझा हुआ है. हालांकि, कांग्रेस-जेडीएस दोनों पार्टियां मिलकर कर्नाटक में सरकार चला रहे हैं.

Advertisement

कांग्रेस-जेडीएस के नेताओं का दावा है कि दोनों पार्टियां मिल कर चुनाव लड़ती है, तो कम से कम 20 सीटें जीत सकते है. बुधवार की बैठक में देवगौड़ा और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस की ओर से संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और जेडीएस की ओर से राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश अली ने भी बैठक में हिस्सा लिया है.

कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटों में से जेडीएस 12 सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही है लेकिन, कांग्रेस उसे 10 सीटें से अधिक सीटें देने को राजी नहीं है. कांग्रेस 18 से 20 सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही है. 

बता दें कि 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के त्रिशंकु नतीजे आने के बाद जेडीएस और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया था. इसके बाद जेडीएस के नेता कुमारस्वामी ने कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ली. बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस ने कम सीटें होने के बावजूद जेडीएस के नेता को मुख्यमंत्री बनाया था.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »