राजनाथ सिंह बोले- प्रियंका गांधी को UP में नहीं मानते चुनौती

Rajnath Singh about Priyanka Gandhi in UP प्रियंका गांधी वाड्रा के पूर्वी उत्तर प्रदेश का जिम्मा दिए जाने के बाद जैसे सियासी समंदर में हलचल मच सी मच गई है. वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्र में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि प्रियंका को ये जिम्मेदारी देना कांग्रेस का अंदरूनी मामला है और बीजेपी कांग्रेस को यूपी में चुनौती नहीं मानती.

Advertisement
गृहमंत्री राजनाथ सिंह(फाइल फोटो) गृहमंत्री राजनाथ सिंह(फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 24 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश का जिम्मा दिए जाने को लेकर कहा कि ये कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है. हम कांग्रेस को यूपी में चुनौती नहीं मानते.

लखनऊ में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में गृहमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर हम बात करेंगे तो कांग्रेस की बात करेंगे, प्रियंका की बात क्यों करेंगे. बीजेपी के यूपी के गठबंधन के हमारे सभी साथी साथ रहेंगे. थोड़ी बहुत खटपट परिवार में चलती रहती है. हम सब साथ रहेंगे.

Advertisement

गृहमंत्री ने कहा कि मुझे लगता है प्रधानमंत्री मोदी से बड़ा और लोकप्रिय नेता अभी कोई नहीं है. हमें उसका फायदा मिलेगा.

इसके अलावा उन्‍होंने दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी 71 से कम सीटें नहीं जीतेगी और मैं लखनऊ से ही चुनाव लड़ूंगा. गौरतलब है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं.

राजनाथ सिंह ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर आरएसएस प्रमुख के आर्डनेंस लाने और प्रधानमंत्री के कोर्ट के आदेश तक इंतजार करने की बात के बारे में पूछे गए एक सवाल पर जवाब देने से बचते नजर आए.

पहले उन्‍होंने 'इंतजार करिए. कुछ न कुछ होगा.' कह‍कर पल्‍ला झाड़ने की कोशिश की, लेकिन मुद्दे पर थोड़ा और कुरेदने पर कहा कि वे इस मामले में सरकार के साथ हैं. राजनाथ सिंह की बातों से ऐसा लगा मानो सरकार में मंदिर मु्द्दे को लेकर अंदरूनी कोई चर्चा चल रही हो.

Advertisement

राजनाथ सिंह ने वरुण गांधी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि वरुण गांधी बीजेपी में ही रहेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी के साथ संबंध पर पूछे गए सवाल के जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा पूरे कार्यकाल के दौरान एक भी ऐसा मौका नहीं आया जब प्रधानमंत्री या पीएमओ का कोई हस्तक्षेप उनके काम में हुआ हो. संबंधों को लेकर गलत बातें जरूर फैलाने की कोशिश की गई, लेकिन पीएमओ ने कभी उनपर कुछ नहीं थोपा. राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि वह यह बात पूरी जिम्मेदारी से कह रहे हैं.

आगे उन्‍होंने कहा कि हमने लखनऊ के लिए बहुत काम किए हैं. हमने शहर को किसान पथ समेत पांच फ्लाईओवर दिए हैं. गोमती नगर में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया है. लखनऊ का एयरपोर्ट वर्ल्ड क्लास होगा. साथ ही इराक के नजफ़ शहर के लिए अब सीधी फ्लाइट होगी.

ने कहा कि कांग्रेस परिवार की पार्टी है, फिर प्रियंका पद पर रह कर काम करें या पद के साथ काम करें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर प्रभाव हो सकता है, लेकिन जनता पर इसका कोई असर नहींपड़ेगा.

गौरतलब है कि को कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश के पूर्वांचल का जिम्मा सौंपा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे रायबरेली, अमेठी, वाराणसी, फूलपूर या गोरखपुर में से किसी एक क्षेत्र से चुनावी करियर का आगाज कर सकती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement