देश में लोकतंत्र के महाकुंभ के सात चरणों में से आखिरी चरण के साथ ही मतदान आज खत्म हो चुका है. अब इंतजार है 23 मई को आने वाले नतीजों का. लेेकिन इन नतीजों से पहले आजतक एग्जिट पोल पोल बड़ा सियासी संकेत दे रहा है. आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी क्लीन स्वीप कर सकती है.
ये भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तो इन दो राज्यों में हाल के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की उम्मीदें काफी बढ़ी हुई हैं. लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे ऐसे नहीं दिख रहे हैं. आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 26 से 28 सीटों पर कब्जा कर सकती है, जबकि कांग्रेस को 1 से लेकर 3 सीटें मिल सकती है.
बात छत्तीसगढ़ की करें तो यहां भी 11 लोकसभा सीटों में बीजेपी को आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक 7 से 8 सीटें मिलती दिख रही हैं. जबकि कांग्रेस को यहां पर 3 से 4 सीटें मिल सकती है.
इन दोनों राज्यों में बीजेपी के लिए विधानसभा चुनाव में मिली निराशा के बाद लोकसभा चुनाव में बेहतर नतीजों की चुनौती बनी हुई है. एग्जिट पोल के आंकड़े बीजेपी के उम्मीदों के मुताबिक ही हैं. हालांकि हम यहां स्पष्ट करना चाहेंगे कि ये एग्जिट पोल के आंकड़े हैं. वास्तविक नतीजे 23 मई को ही आएंगे.
ये भी पढ़ें-
इससे पहले अप्रैल में एक्सिस माई इंडिया की ओर से इंडिया टुडे के पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज (PSE) के विश्लेषण में सामने आया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए के दोबारा सत्ता में आने की संभावना दो में से एक यानी आधी है.
ये भी पढ़ें-
वहीं, विश्लेषण के मुताबिक, 543 सीटों वाली लोकसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन के 250 से ज्यादा का आंकड़ा पार करने की संभावना तीन चौथाई है. एक स्टडी के मुताबिक, एनडीए का 220 सीट से नीचे रहने की संभावना 9 फीसदी है.
महागठबंधन को मिल सकता है 16% बहुमत
रिपोर्ट में दिखाया गया है कि महागठबंधन को बहुमत मिलने की 16 प्रतिशत संभावना है और विश्लेषण के मुताबिक, इस विपक्ष के महागठबंधन के 250 का आंकड़ा पार करने की संभावना 34 प्रतिशत है.
क्या थे 2014 लोकसभा चुनाव के फाइनल नतीजे
BJP– 282 (NDA- 335)
BSP– 0 (UPA- 60)
Congress– 44
CPI – 1
CPI(M) – 9
NCP– 6
AIADMK– 36
TMC– 33
बता दें कि आजतक ने 2019 के लोकसभा चुनाव के सटीक एग्जिट पोल के लिए किया है देश का अबतक का सबसे बड़ा सर्वे, जिसमें हमने लोगों से राय जानने 8 लाख से ज्यादा का सैंपल साइज लिया है. जो 2014 के सैंपल साइज से 20 गुना ज्यादा बड़ा है. 2014 में सैंपल साइज 36 हजार था.
चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
राहुल झारिया