कर्नाटक: CM बोम्मई ने शुरू किया चुनाव प्रचार, 51 विधानसभा सीटों को साधने की तैयारी

सीएम कल 14 रोडशो और कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे. कल वे हुबली में रहेंगे. मंगलवार को मुख्यमंत्री धारवाड़, बड़गाम में रोड़शो और पब्लिक मीटिंग में करेंगे. रात को वे जयावाहनी में रुकेंगे. 

Advertisement
बसवराज बोम्मई-फाइल फोटो बसवराज बोम्मई-फाइल फोटो

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रचार शुरू कर दिया है. बोम्मई 51 विधानसभा सीटों पर सड़क मार्ग के द्वारा प्रचार करेंगे. इन 51 विधानसभा सीटों में किसी में रोड शो और किसी में जनसभा को संबोधित करेंगे. 

सीएम सोमवार को 14 रोडशो और कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे. कल वे हुबली में रहेंगे. मंगलवार को मुख्यमंत्री धारवाड़, बड़गाम में रोड़शो और पब्लिक मीटिंग में करेंगे. रात को वे जयावाहनी में रुकेंगे. 

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्दरमैया के बयान कि सभी लिंगायत मुख्यमंत्री भ्रष्ट होते हैं, बोम्मई ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने लिंगायत समाज का अपमान किया है और जनता उन्हें इस चुनाव में एक बार फिर से सबक सिखायेगी.

'40 फीसदी कमीशन के आरोप बेबुनियाद'
आज तक के 'कर्नाटक राउंडटेबल' कार्यक्रम में पहुंचे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दावा किया था कि राज्य में एक बार फिर बीजेपी सत्ता पर आसीन होगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. बोम्मई ने कहा कि मैं पिछले 35 साल से राजनीति में हूं. मैंने हर तरह की राजनीति देखी है और ये भी देखा है कि लोग कैसे मतदान करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं लोगों की नब्ज को जानता हूं और इन सबको देखते हुए मैं कह सकता हूं कि 13 मई को भाजपा बहुमत के साथ सरकार में आएगी.

Advertisement

कांग्रेस ने वोट के लिए बनाया नंदिनी को मुद्दा 
सीएम बोम्मई ने कहा, 'पहली बार बीजेपी सीमा के बाहर जाकर शानदार प्रदर्शन करने जा रही है. नंदिनी मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नंदिनी जल्द ही अमूल को टेकओवर कर लेगा. अमूल यहां पिछले 40 चालीस से है. सिद्धारमैया ने तब तो नहीं कहा कि अमूल से नंदिनी को खतरा है. यह सब वोट के लिए मुद्दा बनाया जा रहा है. मैंने नंदिनी के लिए दो मेघा डेयरी की संस्तुति दी है. ये लोग हर बात पर राजनीति करते हैं. कर्नाटक के कई उत्पादों को देश के विभिन्न हिस्सों में बेचा जाता है. अगले कुछ वर्षों के दौरान नंदिनी, अमूल को चैलेंज करेगी. '

गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं 
सीएम बोम्मई ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह इस चुनाव में दिशाहीन और क्लूलैस है. सरकार में यदि आप फिर से आते हैं तो आपकी प्राथमिकता क्या होगी? इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम बोम्मई ने कहा, 'विकास तो मेरी प्राथमिकता रहेगी ही, साथ में कर्नाटक के लिए नए डेवलेपमेंट प्लान होंगे. हम नए टाउन, नए टाउनशिप, मॉडल विलेज पर काम कर रहे हैं. आधुनिक तकनीक, जरूरी सामान की होम डिलीवरी, स्कूल कॉलेज और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता रहेगी. ये कुछ मेरी प्राथमिकताएं नए कर्नाटक और वाइब्रेंट कर्नाटक के लिए रहेगी.'

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »