राहुल गांधी के मंदिर दौरे से BJP के हिंदुत्व को चुनौती, कांग्रेस को होगा फायदा

पोल में जब लोगों से पूछा गया कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री के तौर पर जनता किसे पंसद करती है, जवाब में लोगों ने मौजूदा सीएम सिद्धारमैया को ही अपनी पहली पसंद बताया है. पोल के मुताबिक सिद्धारमैया को 33 फीसदी लोगों ने सीएम के तौर पर अपनी पहली पसंद बताया है. वहीं बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को 26 फीसदी जनता ने सीएम के तौर पर पसंद किया है.

Advertisement
मंदिर में पूजा करते राहुल गांधी मंदिर में पूजा करते राहुल गांधी

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले 'आजतक' अपने पाठकों के लिए सबसे बड़ा ओपिनियन पोल लेकर आया है. इस पोल में किस पार्टी की सरकार बनेगी, मुख्यमंत्री कौन होगा, किस धर्म, क्षेत्र, जाति को किसका चेहरा पसंद है, जैसे कई सवालों पर जनता की राय जानी गई है. इस पोल में लोगों से पूछा गया कि क्या राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक में मंदिरों में दर्शन के लिए जाने से बीजेपी के हिंदुत्व को चुनौती मिलेगी और इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को चुनावों में होगा?

Advertisement

इस सवाल का जवाब देते हुए 42 फीसदी लोगों ने माना राहुल का कर्नाटक के कांग्रेस के लिए आगामी चुनाव में फायदेमंद साबित होगा. वहीं इसी सवाल का जवाब देते हुए 35 फीसदी लोगों ने राहुल के मंदिर दौरे से कांग्रेस को कोई फायदा होने वाला नहीं है. सर्वे में 23 फीसदी लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस सवाल के जवाब में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

पोल में जब लोगों से पूछा गया कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री के तौर पर जनता किसे पंसद करती है, जवाब में लोगों ने मौजूदा सीएम सिद्धारमैया को ही अपनी पहली पसंद बताया है. पोल के मुताबिक सिद्धारमैया को 33 फीसदी लोगों ने सीएम के तौर पर अपनी पहली पसंद बताया है. वहीं बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को 26 फीसदी जनता ने सीएम के तौर पर पसंद किया है.

Advertisement

राज्य में 12 मई को वोटिंग

बता दें कि 225 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 224 सीटों पर एक ही चरण में होगा. 15 मई को वोटों की गिनती की जाएगी. चुनाव आयोग के मुताबिक 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नामांकन भरे जाएंगे. इसके बाद 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. वहीं 27 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे.

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 224 सीटों में से कांग्रेस ने 122 जीती थी. जबकि बीजेपी 40 और जेडीएस 40 सीटों पर कब्जा किया था. बीजेपी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले बीएस येदियुरप्पा की केजेपी महज 6 सीटें जीत सकी थी. इसके अलावा अन्य को 16 सीटें मिली थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »